फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers' protest continues for the fourth day; 'Mahapanchayat' on the 14th.

Noida News: किसानों का धरना चौथे दिन भी जारी, 14 को महापंचायत

Sat, 12 Sep 2026 05:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
Farmers' protest continues for the fourth day; 'Mahapanchayat' on the 14th.
- 10 फीसदी आबादी के भूखंड की मांग को लेकर आंदोलन जारी, प्राधिकरण पर महापंचायत में तय होगी आगे की रणनीति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ किसान संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में चल रहा किसानों का धरना शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। धरने में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष किसान शामिल हुए। किसानों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए आंदोलन को निर्णायक मुकाम तक पहुंचाने का संकल्प लिया। मोर्चा ने 14 सितंबर को प्राधिकरण पर महापंचायत करने का ऐलान किया है।

किसान सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. रूपेश वर्मा ने कहा कि किसानों को 10 फीसदी आबादी के भूखंड देने का प्रस्ताव 2024 में प्राधिकरण बोर्ड से पास हो चुका है। प्रस्ताव शासन की मंजूरी के लिए भेजा गया है और अब अनुमोदन का इंतजार है। उन्होंने कहा कि मांगों के समाधान के लिए आंदोलन जरूरी है। मांगें पूरी होने तक किसान आंदोलन जारी रखेंगे। किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर और किसान एकता संघ के नेता उम्मेद त्यागी ने कहा कि किसानों की लड़ाई आर-पार की है। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने को जोगेंद्र, पूनम, रीना, शांति देवी, सुशील सुनपुरा, अजय पाल भाटी, यतेंद्र मैनेजर, रोहित भाटी और अजब सिंह भाटी ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed