{"_id":"6ab7ce9e068d15315003a878","slug":"farmers-protest-continues-even-after-452-days-noida-news-c-491-1-rgh1002-10891-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 452 दिन बाद भी किसानों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 452 दिन बाद भी किसानों का धरना जारी
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)। भाकियू लोक शक्ति का रौनीजा गांव के पास मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना 452 दिन बाद भी जारी है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्योराज सिंह ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सेक्टर-22ई स्थित यमुना सिटी में लगातार भूगर्भ जल का दोहन किया जा रहा है। किसान आवासीय प्लॉट, अतिरिक्त मुआवजा और जेवर एयरपोर्ट से जुड़ी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की। धरने में मनवीर सिंह, शिब्बू, जगत सिंह, हरिओम सिंह, अहमद खान, अशोक कुमार और धर्मवीर सिंह समेत कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन