{"_id":"6a96e91eeb75808d01041f87","slug":"farmers-protest-against-yeida-continues-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-9968-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: यीडा के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: यीडा के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के खिलाफ दयातनपुर गांव में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन 3
अधिकारियों के साथ हुई वार्ता निकली बेनतीजा
यमुना सिटी।
यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के खिलाफ दयातनपुर गांव में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन 33वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन को मजबूत करने के लिए मंगलवार को किसान संघर्ष समिति की ओर से धरनास्थल पर महापंचायत आयोजित की गई, जिसमें 22 किसान संगठनों ने हिस्सा लिया।
इस दौरान किसानों ने 7 प्रतिशत आवासीय भूखंड, 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा की प्रमुख मांगें उठाईं। मौके पर जेवर के एसडीएम और यमुना प्राधिकरण के अधिकारी पहुंचे, लेकिन किसानों के साथ हुई वार्ता बेनतीजा रही। प्रशासन की ओर से कोई ठोस समाधान न मिलने पर किसानों ने मांगें पूरी होने तक दिन-रात धरना जारी रखने का एलान किया है। अब किसान अपनी मांगों को लेकर 7 सितंबर को उप-जिलाधिकारी और प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अगले दौर की वार्ता करेंगे।