फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers enraged over charge sheets in old cases, laid siege

Noida News: पुराने मुकदमों में चार्जशीट पर भड़के किसान, किया घेराव

Thu, 07 Mar 2024 01:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Farmers enraged over charge sheets in old cases, laid siege
फोटो
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर ने किया न्याय दिलाने का वादा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। पुराने मुकदमों में चार्जशीट पर किसान बुधवार को भड़क गए। उन्होंने सेक्टर-108 पुलिस कमिश्नरेट पहुंचकर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का घेराव किया। हालांकि पुलिस कमिश्नर ने उनसे न्याय दिलाने का वादा किया।

दरअसल बीते तीन वर्ष में किसानों ने अलग-अलग स्थानों पर धरना प्रदर्शन किया था। इस दौरान पुलिस ने उन पर कई मुकदमे दर्ज किए। हालिया धरना स्थगित करने के बाद पुलिस ने सभी मुकदमों को खत्म करने का वादा किया था, लेकिन किसानों को अब पता चला है कि वर्ष 2021 के 11 मुकदमों में चार्जशीट दाखिल की गई है। इस बात की सूचना मिलने पर किसान पुलिस कमिश्नरेट पहुंच गए। सुखबीर पहलवान के नेतृत्व में किसानों ने अपनी बात पुलिस कमिश्नर से कही। कमिश्नर ने उनकी बातों का संज्ञान लेते हुए सभी पुराने मामलों में न्याय करने का आश्वासन दिया। पुलिस कमिश्नर ने 10 दिन में बैठक कराने का भरोसा किसानों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed