{"_id":"68daec16e18204c5fb0fc347","slug":"farmers-body-found-on-farm-murder-charge-na-news-c-57-1-sali1014-102951-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: खेत पर मिला किसान का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: खेत पर मिला किसान का शव, हत्या का आरोप
Tue, 30 Sep 2025 01:59 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला पटरी में किसान प्रेमपाल (62) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव खेत पर मिला। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
प्रेमपाल सिंह पुत्र नरसिंह पाल सिंह रोजाना की तरह रविवार की दोपहर को अपने खेत पर गए थे, लेकिन जब देर शाम तक वह घर नहीं लौटे तो परिवार के लोग उन्हें देखने के लिए खेत पर पहुंचे। खेत पर पड़ी चारपाई पर प्रेमपाल मृत अवस्था में पड़े थे। उनकी गर्दन पर चोट के निशान थे।जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई और परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। परिवार के लोगों ने आशंका जताई है कि प्रेमपाल सिंह की किसी ने रस्सी या तार से गला घोंटकर हत्या की है। प्रेमपाल के कोई संतान नहीं थी। वह खेतीबाड़ी करते थे। थानाध्यक्ष का कहना है कि एक व्यक्ति का खेत पर संदिग्ध हालात में शव मिला था। घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नही हुई है।