फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers are being sent to jail for raising their voice: Kejriwal

किसानों की आवाज उठाने पर भेज रहे जेल : केजरीवाल

Sat, 11 Oct 2025 07:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 07:52 PM IST
विज्ञापन
Farmers are being sent to jail for raising their voice: Kejriwal
गुजरात में किसान नेता की गिरफ्तारी पर आप नेताओं ने केंद्र व राज्य सरकार को घेरा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। गुजरात में किसान नेता राजूभाई करपड़ा की गिरफ्तारी को लेकर आप ने केंद्र और राज्य सरकार को घेरा है। शनिवार को राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के राज में अगर कोई किसानों की आवाज उठाता है तो उसे जेल भेज दिया जाता है। किसानों के हक की लड़ाई अब रुकने वाली नहीं है।

केजरीवाल ने एक्स पर लिखा कि राजूभाई का कसूर सिर्फ इतना था कि वे किसानों के हक की लड़ाई लड़ रहे थे। कपास का सही दाम मांग रहे थे। गुजरात में जो किसानों के साथ खड़ा होगा भाजपा उसकी आवाज कुचल देगी लेकिन याद रखिए सच्चाई को जेल में बंद नहीं किया जा सकता। वहीं, मनीष सिसोदिया ने कहा कि गुजरात में किसानों के लोकतांत्रिक अधिकारों का खुला हनन हो रहा है। किसानों के हक की लड़ाई को कुचलने की यह साजिश बताती है कि भाजपा सरकार को किसानों की पीड़ा से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन

वहीं, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने एक्स पर लिखा राजूभाई का गुनाह सिर्फ इतना था कि वे हजारों किसानों के साथ कपास का सही दाम दिए जाने को लेकर धरने पर बैठे थे। आतिशी ने कहा कि क्या भाजपा के राज में किसानों की आजवा उठाना गुनाह बन गया है। गुजरात में किसानों का शोषण किया जा रहा है और जो उनके साथ खड़ा होता है, उसे जेल भेज दिया जाता है। अब भाजपा के अत्याचार का अंत बहुत करीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed