{"_id":"64d681a9ab1542c0c90bf074","slug":"farmers-are-being-sent-to-jail-by-applying-serious-clauses-akhilesh-yadav-grnoida-news-c-23-1-noi1091-14867-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सभी केंद्रों के ध्यानार्थ \nसंगीन धाराएं लगाकर किसानों को भेजा जा रहा जेल-अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सभी केंद्रों के ध्यानार्थ संगीन धाराएं लगाकर किसानों को भेजा जा रहा जेल-अखिलेश यादव
विज्ञापन
संगीन धाराएं लगाकर किसानों को भेजा जा रहा जेल-अखिलेश यादव
-अखिलेश यादव ने विधानसभा में उठाया गौतमबुद्ध नगर के किसानों का मुद्दा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो प्राधिकरण के दफ्तर के बाहर 86 दिन से किसान अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने किसानों का मुद्दा विधान सभा में उठाते हुए सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा, किसानों से जमीन छीनने के बाद उनकी मांग पूरी करने के बजाय संगीन धाराएं लगाकर उन्हें जेल भेजा जा रहा है। किसानों की समस्या विधानसभा में उठाने पर किसानों और सपाइयों ने अखिलेश यादव की प्रशंसा की है।
अखिलेश यादव ने विधानसभा में कहा, इस सरकार से किसान और गरीबों को कोई उम्मीद नहीं करनी चाहिए। यह केवल नारा है कि हम आय दो गुनी कर देंगे। जब किसानों की जमीन छीन ली जाएगी तो किसान जीवन यापन कैसे करेगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर के बाहर लगभग 55 गांव के किसान धरने पर बैठे हैं। हमारी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल ग्रेटर नोएडा गया। लंबे समय से यहां किसान धरना दे रहे हैं। कई बार किसान और अधिकारियों में वार्ता हुई, आश्वासन भी दिया गया। लेकिन कोई समाधान करने के बजाय संगीन धाराएं लगाकर किसान जेल भेजे गए। किसानों की जमीन लेकर आप व्यापार कर रहे हैं मुनाफा कमा रहे हैं, तो आप किसानों की मदद क्यों नहीं कर रहे हैं। कई बार ऐसे मौके आए जब हमारी सरकार ने जमीन के रेट बढ़ाकर किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया। क्या आपकी जेब से जा रहा है। सरकारी खजाने से जितना गरीब को दोगे उतना खजाने में वापस आ जाएगा। सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी और श्याम सिंह भाटी ने कहा, अखिलेश यादव किसानपुत्र हैं और वह उनका दर्द महसूस कर रहे हैं। इसलिए किसानों की समस्या को विधान सभा में उठाया है।