{"_id":"5fc3e03d8ebc3e9bf00e1f88","slug":"farmers-angry-due-to-discontinuation-of-purchase-of-millet-mewat-news-noi5511230132","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजरे की खरीद बंद होने से किसान नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजरे की खरीद बंद होने से किसान नाराज
विज्ञापन
बाजरे की खरीद बंद होने से किसान नाराज
नूंह। सरकार ने बाजरे की खरीद बंद कर दी है, जबकि क्षेत्र के कई अब तक अपनी फसल नहीं बेच पाए हैं। किसानों ने नाराजगी जताते हुए फसल खरीद शुरू करने की मांग की है। वहीं खरीद एजेंसी व मंडी प्रशासन को सरकार के आदेशों का इंतजार हैं।
किसान अतर सिंह, वेदप्रकाश, ओमप्रकाश, अख्तर, इलियास, आसू व मनोज ने बताया कि 27 नवंबर तक बाजरे की सरकारी खरीद करने का समय दिया गया था। अंतिम समय में पंजीकरण कराने वाले किसानों की फसल की खरीद नहीं हो पाई है। जबकि किसान फसल बेचने के लिए अन्य जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की फसल का दाना-दाना खरीदने का दावा करने वाली सरकार की कथनी और करनी में अंतर हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी एजेंसी पर किसानों को बाजरे का न्यूनतम मूल्य मिल जाता, लेकिन अब औने-पौने दाम में बेचने को मजबूर हो रहे हैं। फसल का सही दाम नहीं मिलने से किसानों को घरेलू सहित शादी-विवाह आदि के खर्च उठाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन व सरकार से पंजीकृत किसानों का बाजरा खरीद खरीदने की गुहार लगाई है। नूंह मार्केट कमेटी के सचिव कृष्ण कुमार का कहना है कि सरकारी खरीद बंद हो चुकी है। इस मामले में सरकार को आगामी कार्रवाई करनी है।