फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers agreed to the CEO's assurance and the protest ended.

Noida News: सीईओ के आश्वासन पर माने किसान, धरना समाप्त

Mon, 20 Apr 2026 10:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
Farmers agreed to the CEO's assurance and the protest ended.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन




नोएडा। सेक्टर-6 स्थित नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के बाहर सोमवार को किसानों ने अपनी मांगें पूरी कराने के लिए प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए किसान सड़क पर ही बैठ गए। भारतीय किसान परिषद के महासचिव सचिन ने बताया कि हर बार आश्वासन देकर लौटा दिया जाता है। सेक्टर-146 के किसानों को पांच प्रतिशत प्लॉट का अधिकार, आबादी क्षेत्र का सही निर्धारण जैसे कई मामलों पर सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा। सीईओ कृष्ण करुणेश ने सप्ताहभर के भीतर लंबित कार्यों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों का धरना समाप्त हुआ।
परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने बताया कि किसानों को लंबे समय से किसानों को परेशान किया जा रहा है। कई मामले अभी तक लंबित भी हैं। रोजाना किसान अधिकारियों के चक्कर काटते हैं।
विज्ञापन

प्राधिकरण कार्यालय के प्रवेश द्वार के बाहर जब किसान बैठे तो वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। वाहनों को गुजरने में भी परेशानी हुई। वाहनों को अन्य मार्ग से भी निकाला गया। काफी देर तक ऐसी स्थिति बनी रही
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed