फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers again started agitation against lathi charge and arrest

Noida News: लाठीचार्ज और गिरफ्तारी के विरोध में किसानों फिर शुरू किया आंदोलन

Thu, 08 Jun 2023 01:11 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Thu, 08 Jun 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Farmers again started agitation against lathi charge and arrest
लाठीचार्ज और गिरफ्तारी के विरोध में किसानों फिर शुरू किया आंदोलन
विज्ञापन

- किसान संगठनों ने की बिना शर्त रिहाई की मांग, कई किसान नेताओं को किया नजरबंद
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोेएडा। प्राधिकरण की शिकायत पर 1134 किसानों के खिलाफ केस दर्ज कर 33 को गिरफ्तार करने के विरोध में बुधवार को किसान संगठनों ने एक बार फिर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। पुलिस ने किसानों को धरनास्थल पर जाने से रोकने के लिए तमाम प्रयास किए। प्रमुख किसान नेताओं को तड़के ही नजरबंद कर लिया गया। इसके बावजूद ज्यादातर किसान संगठनों ने प्राधिकरण पर पहुंचकर अखिल भारतीय किसान सभा को समर्थन दिया। साथ ही किसानों की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए उनको रिहा करने की मांग की। वहीं राजनीतिक दलों ने भी किसानों के समर्थन में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपाकर घटना की निंदा की है। सोशल मीडिया पर किसानों पर हुए लाठीचार्ज पर लोगों ने नाराजगी जताई है।
मंगलवार को किसानों पर हुए लाठीचार्ज और गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को सभी किसान संगठन एकसाथ आ गए। सुबह करीब साढ़े 11 बजे कई किसान संगठन के लोग जैतपुर गोलचक्कर पर जुट गए। काफी संख्या में पुलिस बल तैनात होने के बावजूद किसान प्राधिकरण पहुंच गए। धरने को संबोधित करते हुए भाकियू टिकैत के पश्चिमी यूपी अध्यक्ष पवन खटाना ने कहा कि मंगलवार रात में किसानों के साथ जो घटना पुलिस ने की वह निंदनीय है। वहीं एनसीआर अध्यक्ष मटरू नागर ने कहा कि अगर किसानों को रिहा नहीं किया गया तो 12 जून को संगठन के राष्ट्रीय नेता चौधरी राकेश टिकैत के नेतृत्व में होने वाली महापंचायत में किसानों के हित में आंदोलन करने का निर्णय लेंगे। इस मौके पर सुनील प्रधान, सुरेंद्र नागर, राजे, रजनीकांत अग्रवाल, धनीराम, चाहत राम, चंद्रपाल, संदीप खटाना, महेश खटाना, योगेश भाटी, बेली भाटी, सचिन कसाना समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन



कई संगठनों ने सौंपा ज्ञापन, जताया विरोध

किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाकियू अंबावता के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विकास प्रधान ने बुधवार को प्राधिकरण पर हल्लाबोलने की घोषणा की थी। मगर पुलिस ने उसे रात में ही नजरबंद कर लिया। किसानों की ओर से उप जिलाधिकारी सदर अंकित कुमार, एडिशनल डीसीपी विशाल पांडेय को जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। वहीं भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखवीर खलीफा ने पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री व डीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने किसानों को बिना शर्त रिहा करने की मांग की है। वहीं रबूपुरा में किसान एकता संघ के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। संघ की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी ने कहा कि किसानों पर लाठीचार्ज करना और गिरफ्तार कर जेल भेजना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा,कांग्रेस और लोकदल ने दिया किसानों को समर्थन

ग्रेटर नोएडा। सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को किसानों को रिहा करने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने दोबारा प्राधिकरण पहुंचकर धरने का समर्थन किया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी, राजकुमार भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष फकीर चंद नागर, पूर्व जिलाध्यक्ष इंदर प्रधान, सुधीर तोमर, श्याम सिंह भाटी, उपदेश नागर समेत अन्य मौजूद थे। वहीं कांग्रेस के संयोजक अजय चौधरी ने कहा कि पार्टी किसानों पर की गई कार्रवाई का विरोध करती। उधर राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष जर्नादन भाटी ने भी किसानों पर लाठीचार्ज की निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed