{"_id":"6ae612497fc1ccafb5011c1b","slug":"farmers-affected-by-ntpc-to-stage-an-indefinite-sit-in-starting-november-25-noida-news-c-23-1-lko1064-110766-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एनटीपीसी प्रभावित किसान 25 नवंबर से करेंगे अनिश्चितकालीन धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एनटीपीसी प्रभावित किसान 25 नवंबर से करेंगे अनिश्चितकालीन धरना
विज्ञापन
दादरी के एनटीपीसी से प्रभावित किसान बढे हुए मुआवजे की मांग को लेकर एनटीपीसी अधिकारी को ज्ञापन द
- न्यायालय के आदेशानुसार 115 रुपये प्रति वर्ग गज की दर से बढ़ा मुआवजा देने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। एनटीपीसी दादरी परियोजना से प्रभावित किसानों ने बढ़ा हुआ मुआवजा देने की मांग को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। किसानों ने एनटीपीसी के डीजीएम कर्नल सिंह और जारचा थाना प्रभारी कैलाश नाथ सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो 25 नवंबर 2026 से एनटीपीसी गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।
भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय महासचिव मनमिंदर भाटी ने कहा कि प्रभावित किसान कई वर्षों से अपने हक और मुआवजे के लिए संघर्ष कर रहे हैं। आंदोलन और अधिकारियों के साथ कई दौर की वार्ता के बावजूद उन्हें न्यायालय के आदेशानुसार 115 रुपये प्रति वर्ग गज की दर से बढ़ा मुआवजा नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने न्यायालय के आदेश के आधार पर अपने प्रभावित किसानों को 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा दिया है। ऐसे में एनटीपीसी प्रभावित किसानों को इससे वंचित रखना उनके साथ भेदभाव है। उन्होंने एनटीपीसी प्रबंधन से जल्द मुआवजा देने की मांग की।
मनमिंदर भाटी ने आरोप लगाया कि अधिकारों की मांग करने वाले किसानों पर जिला प्रशासन ने लाठीचार्ज और पानी की बौछार की। गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज कर किसानों को जेल भी भेजा गया, लेकिन उनका संघर्ष जारी है। उन्होंने कहा कि अब किसान निर्णायक आंदोलन के लिए मजबूर हैं। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी विक्रांत भाटी, पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण भड़ाना, जिलाध्यक्ष अक्षय मुखिया, समीर प्रधान, आयुष शर्मा, विकास रूपवास सहित अन्य पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे।