फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmer's daughter Himani got success in the midst of struggle, 323rd rank in UPSC

किसान की बेटी हिमानी ने संघर्ष के बीच पाई सफलता, यूपीएससी में 323वीं रैंक

Sat, 25 Sep 2021 08:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 08:05 PM IST
विज्ञापन
Farmer's daughter Himani got success in the midst of struggle, 323rd rank in UPSC
हिमानी मीणा। - फोटो : Grnoida
जेवर। छोटे से गांव सिरसा मांचीपुर के किसान की बेटी हिमानी ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 323वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हिमानी ने यह सफलता कड़े संघर्षों के बीच पाई है। बेटी की सफलता से परिजन समेत क्षेत्रीय निवासी भी गदगद हैं। हिमानी ने बताया कि उनका परिवार राजस्थान से उत्तर प्रदेश में आकर बसा था। सामान्य किसान परिवार से निकलकर यूपीएससी तक का रास्ता तय करने के लिए पिता के दुलार के साथ मां व बुआ की सीख काम आई। मां और बुआ ने निडर व साहसी बनाया। इसके कारण उन्होंने अपने लक्ष्य को प्राप्त किया। पिता इंद्रजीत मीणा ने बताया कि हिमानी के लिए पढ़ाई ही प्राथमिकता रही।
विज्ञापन

इसकी वजह से आज उसने यह मुकाम हासिल किया है। हिमानी का जन्म जेवर के खादर क्षेत्र के गांव सीरसा मांचीपुर के सामान्य किसान परिवार में हुआ। पिता पहले ड्राइविंग व खेती करते थे, लेकिन अब सिर्फ खेती करते हैं। मां गुड्डी मीणा गृहणी हैं। हिमानी के पिता ने बताया कि वह बचपन से ही पढ़ने में काफी तेज थी। प्राथमिक शिक्षा के बाद जेवर के प्रज्ञान पब्लिक स्कूल में छठी कक्षा में दाखिला कराया। जहां उनकी बेटी ने हमेशा स्कूल टॉप किया। हिमानी ने बताया कि परिवार के सामने बहुत सारी चुनौतियां थीं। इसके बावजूद परिजनों ने हमेशा मेरा साथ दिया। दिल्ली में रहते हुए परास्नातक के दौरान उन्होंने यूपीएससी के बारे में सोचा और तैयारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि एकाग्रता के साथ 7-8 घंटे की पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed