{"_id":"68befc4782e02a3d060d6468","slug":"farmer-organization-created-ruckus-accusing-suppression-of-plot-file-noida-news-c-1-gnd1002-3381770-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्लॉट की फाइल दबाने का आरोप लगा किसान संगठन का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्लॉट की फाइल दबाने का आरोप लगा किसान संगठन का हंगामा
विज्ञापन
-शाहपुर गोवर्धनपुर के 46 किसानों के 5 प्रतिशत प्लॉट का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। भारतीय किसान यूनियन मंच के किसान नेता ने सोमवार को नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों पर जान बूझकर फाइल दबाने का आरोप लगाया। आवाज तेज होने की स्थिति में मौके पर प्राधिकरण की पुलिस भी पहुंची। प्राधिकरण के सेक्टर-6 स्थित दफ्तर में पहले तल पर ओएसडी महेंद्र प्रसाद ने इन किसानों की बातें सुनीं। ओएसडी ने किसानों को कोई जवाब नहीं दिया।
किसान यूनियन मंच के प्रवक्ता सुधीर चौहान ने बताया कि शाहपुर गोवर्धनपुर के 46 किसानों को 5 प्रतिशत आबादी के प्लॉट मिलने हैं। डेढ़ साल पहले अधिकारियों की समिति से मंजूरी मिल गई। इसके बाद आपत्ति सुझाव भी लिए जा चुके हैं। आबादी का सर्वे हो चुका है। लेकिन फिर भी फाइल आगे नहीं बढ़ाई जा रही है। अब नियोजन विभाग ने फिर से कई जानकारियां मांगने का हवाला देना शुरू कर दिया है। इस तरह फाइल को घुमाया जा रहा है। 8 दिन में फाइल को मंजूरी नहीं दे गई तो आंदोलन व आत्मदाह की चेतावनी दी गई।
पहले भी प्राधिकरण दफ्तर में हो चुका है हंगामा
भारतीय किसान यूनियन मंच के नेता पहले भी प्राधिकरण दफ्तर में हंगामा और नारेबाजी कर चुके हैं। 3 दिसंबर को यूनियन का धरना प्राधिकरण दफ्तर के बाहर चल रहा था। इस बीच प्राधिकरण दफ्तर में किसान नेता को पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर बहुत सारे किसान दफ्तर के अंदर घुस गए थे। दूसरी तरफ सामने की सीढ़ियों से उतर रहे अधिकारी आ रहे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया था। किसानों को पुलिस ने जबरदस्ती प्राधिकरण दफ्तर से बाहर निकाला था।