फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmer dies under suspicious circumstances

Noida News: किसान की संदिग्ध हालातों में माैत

Wed, 08 Oct 2025 12:18 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 08 Oct 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies under suspicious circumstances
अंबेडकरनगर। जहांगीरगंज के सहसा निवासी मंतराम (42) की मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मंतराम पिछले तीन वर्षों से सहसा गांव में रहकर खेती कर रहे थे। किसान की संदिग्ध हालातों में हुई माैत के बाद परिजनों में मातम पसर गया है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार मंगलवार दोपहर मंतराम खेत से लौटे ही थे, कि अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े। पहले तो परिजन घरेलू इलाज करने लगे, लेकिन हालत गंभीर होती देख उन्हें तुरंत सीएचसी जहांगीरगंज ले जाया गया। वहां से प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। माता शांति देवी (55), पिता राम अभिलाष (65) व पत्नी पुष्पावती (35) का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़ा पुत्र जय प्रकाश (14) हाईस्कूल का छात्र है, जबकि छोटा बेटा सचिन (11) कक्षा आठ में पढ़ रहा है। सबसे बड़ी संतान शिवांगी (18) बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed