{"_id":"6aca457652d2a34cf50b4c4e","slug":"faridabad-and-gurugram-in-the-dps-national-table-tennis-final-noida-news-c-1-noi1095-4818084-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डीपीएस राष्ट्रीय टेबल टेनिस के फाइनल में फरीदाबाद और गुरुग्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डीपीएस राष्ट्रीय टेबल टेनिस के फाइनल में फरीदाबाद और गुरुग्राम
विज्ञापन
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी।
नोएडा। सेक्टर-122 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित इंटर-डीपीएस राष्ट्रीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट गर्ल्स ओपन के दूसरे दिन शनिवार को टीम और व्यक्तिगत स्पर्धाओं के मुकाबले खेले गए। टीम स्पर्धा में डीपीएस फरीदाबाद, सेक्टर-19 और डीपीएस सेक्टर-45, गुरुग्राम ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में डीपीएस फरीदाबाद की अविका त्यागी और डीपीएस आगरा की पेहल गुप्ता आमने-सामने होंगी।
टीम स्पर्धा के सेमीफाइनल में डीपीएस फरीदाबाद ने डीपीएस आजाद नगर को 3-0 से हराया। दूसरे मुकाबले में डीपीएस गुरुग्राम ने डीपीएस सूरत को 3-1 से पराजित किया।
व्यक्तिगत स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में अविका त्यागी ने डीपीएस गुवाहाटी की तनया कलिता को 3-1 से हराया। डीपीएस वाराणसी की सोम्या सिंह ने डीपीएस गुरुग्राम की फाल्गुन गुप्ता को 3-0 से शिकस्त दी। डीपीएस आजाद नगर की मुस्कान सोनकर ने डीपीएस विंध्यनगर की रौनक आर्या को 3-0 से हराया, जबकि डीपीएस आगरा की पेहल गुप्ता ने डीपीएस बर्रा, कानपुर की तान्या निगम को 3-0 से पराजित किया।
विज्ञापन
सेमीफाइनल में अविका ने सोम्या को 3-0 से और पेहल ने मुस्कान को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। आयोजकों के अनुसार, फाइनल मुकाबले और समापन समारोह रविवार को आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना है।