फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Family planning is necessary to make a developed India

Noida News: विकसित भारत बनाने के लिए जरूरी परिवार नियोजन

Fri, 14 Jun 2024 10:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
Family planning is necessary to make a developed India
विकसित भारत बनाने के लिए जरूरी परिवार नियोजन
विज्ञापन

- स्वास्थ्य विभाग प्रभावी रूप से करेगा जनसंख्या नियोजन पर काम
- 11 से 24 जुलाई के बीच मनाया जाएगा जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए परिवार नियोजन को भी 2047 तक प्राथमिकता पर रखा जाएगा। इसके लिए 10 जुलाई तक प्रचार-प्रसार स्वास्थ्य विभाग करेगा। वहीं 11 जुलाई से 24 जुलाई तक लोगों तक परिवार नियोजन के लिए जरूरी सेवाएं पहुंचाने पर भी रणनीति बनाकर काम किया जाना है।
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा के आदेश पर गौतमबुद्ध नगर में सीएमओ कार्यालय ने इसके लिए जनसंख्या पखवाड़ा कार्यक्रम तैयार किया है। इसमें 20 जून तक लोगों को प्रारंभिक चरण में परिवार नियोजन के महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके बाद 27 जून से 10 जुलाई तक सामुदायिक कार्यक्रम आयोेजित कर लोगों को परिवार नियोजन अपनाने के लिए तैयार किया जाएगा। 11 जुलाई से 24 जुलाई तक सीएचसी, पीएचसी, अर्बन पीएचसी समेत सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर परिवार नियोजन के उपाय से जुड़ी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसके लिए विशेष शिविर भी आयोजित किए जाने हैं। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग एक नारे 'विकसित भारत की नई पहचान, परिवार नियोजन हर दंपती की शान' को भी प्रचारित करेगा।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम प्रबंधक मंजीत कुमार ने बताया इस कार्यक्रम के दौरान सारथी वाहन से प्रचार-प्रसार होगा। वहीं, सास-बेटा-बहू सम्मेलन भी आयोजित कराए जाएंगे। इनमें पूरे परिवार को एक जगह लाकर मनोरंजक तरीके से परिवार नियोजन का महत्व समझाया जाना है। सोशल मीडिया पर भी अभियान इस दौरान कराए जाएंगे। परिवार नियोजन काउंसलिंग की भी व्यवस्था इस दौरान रहेगी। कम उम्र में शादी करने के नुकसान भी स्वास्थ्य कार्यकर्ता बताएंगे। वहीं, स्थाई और अस्थाई दोनों ही उपाय दंपती को समझाने का काम इस आयोजन में होगा। कार्यक्रम सफल हो, इसके लिए जनप्रतिनिधि में सांसद व विधायक भी इसमें शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट--
देश से ज्यादा प्रदेश की प्रजनन दर
स्वास्थ्य विभाग के डाटा के मुताबिक देश की जनसंख्या स्थिरीकरण की दर 2.1 है। वहीं यूपी में यह दर 2.4 है। इसका मतलब यह है कि अभी भी देश के औसत प्रजनन दर की तुलना में यूपी में बच्चे अधिक पैदा हो रहे हैं। ऐसे में पूरे प्रदेश में परिवार नियोजन को प्रभावी कर इसे राष्ट्रीय औसत के बराबर लेकर आना है। इसके लिए प्रचार-प्रसार से लेकर जरूरी परिवार नियोजन सेवाओं को भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed