{"_id":"69d8f89b8922833dab0d6ae9","slug":"family-members-beat-up-a-woman-who-went-to-participate-in-a-house-purchase-noida-news-c-491-1-gnd1001-5834-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मकान में हिस्सा लेने गई महिला से परिजनों ने की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मकान में हिस्सा लेने गई महिला से परिजनों ने की मारपीट
विज्ञापन
जेठ-जेठानी, सास और भतीजे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। गांव कानीगढ़ी निवासी एक महिला ने पैतृक मकान में अपना हिस्सा मांगा तो परिजनों ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। उसे जान से मारने की धमकी दी गई और घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पीड़िता मनु शर्मा ने बताया कि गांव में उनका पैतृक मकान है, जिसका बंटवारा होना था। इसके लिए वह चार अप्रैल को मकान पर पहुंची, जहां जेठ वीरेंद्र ने गाली-गलौज और अभद्रता की। वहीं, सास, जेठानी और भतीजे ने उन्हें पीटा और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। अब महिला ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।