फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Family kept requesting cab driver to stop car in Noida

Video: 'भैया एक सेकंड रोक दो... बच्चा है साथ, वो जाने नहीं देंगे', नोएडा में कैब चालक से परिवार करता रहा विनती

Fri, 15 Aug 2025 04:23 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 15 Aug 2025 04:23 PM IST
सार

ग्रेनो वेस्ट में एक परिवार के साथ कैब चालक की लापरवाही का मामला सामने आया है। संजय मोहन ने इस घटना का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा वह अपने परिवार के साथ घूमने निकले थे। पर्थला गोल चक्कर के पास पुलिस ने कैब को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक रुकने के बजाय गाड़ी को तेज रफ्तार में भगाने लगा।

विज्ञापन
Family kept requesting cab driver to stop car in Noida
कैब चालक भगता रहा कार, परिवार रुकने की करता रहा विनती - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

'भैया आगे जाकर प्रॉब्लम हो जाएगी हम लोगों को, भैया एक सेकंड रोक दो। अरे! क्या कर रहे हैं लग जाएगी हम लोगों को। बच्चा है मेरे साथ। भैया प्लीज रोक दो ना, पीछे है पुलिस। वो जाने नहीं देंगे तुमको। मैं बात कर लूंगा... मत कर यार बच्चा है मेरे साथ।' यह बातें कैब में बैठा परिवार चालक से कहता रहा लेकिन उसने उनकी एक न सुनी। मामले का वीडियो पीड़ित ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

विज्ञापन

ग्रेनो वेस्ट में एक परिवार के साथ कैब चालक की लापरवाही का मामला सामने आया है। संजय मोहन ने इस घटना का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा वह अपने परिवार के साथ घूमने निकले थे। पर्थला गोल चक्कर के पास पुलिस ने कैब को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक रुकने के बजाय गाड़ी को तेज रफ्तार में भगाने लगा। इस हरकत से परिवार को शक हुआ और उन्होंने गाड़ी रोकने के लिए कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार की बात सुनते ही चालक भड़क गया और कार की रफ्तार और बढ़ा दी। तेज गति और चालक के आक्रामक व्यवहार से कार में मौजूद छोटी बच्ची डर के मारे रोने लगी। परिवार ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि पीड़ित परिवार चालक से गाड़ी रोकने की मिन्नत कर रहा है, लेकिन वह लगातार तेज रफ्तार में गाड़ी भगाता जा रहा है। वहीं नोएडा पुलिस का कहना है कि शिकायत पर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed