फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Family identity card required for registration of crops

फसलों के पंजीकरण के लिए परिवार पहचान पत्र जरूरी

Tue, 02 Mar 2021 11:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Family identity card required for registration of crops
नूंह। किसानों की रबी पक कर तैयार हो रही है। ऐसे में किसानों को फसल बेचने में कोई दिक्कत न हो इसके लिए सभी किसान अपनी फसलों का ब्योरा मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर दर्ज करवा लें। किसान आसानी से अपनी फसलों का ब्योरा अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर में जाकर दर्ज करवा सकते हैं। यह बात उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कही। उन्होंने ने कहा कि किसान अपनी सुविधा के अनुरूप किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर, मार्केट कमेटी के कार्यालय, पटवारियों के माध्यम से फसलों का ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं। रबी फसलों के पंजीकरण के लिए जनवरी से फसल पंजीकरण का कार्य शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो किसान पोर्टल पर फसलों का पंजीकरण नहीं करवाते हैं उनको फसल बेचने में दिक्कत आ सकती है। उन्होंने कहा कि फसलों को मंडियों में सहजता से बेचने के लिए परिवार पहचान-पत्र बनवाना भी आवश्यक है। जिन लोगों ने अपने परिवार पहचान-पत्र नहीं बनवाए है वे तुरंत बनवाना सुनिश्चित करें। परिवार पहचान पत्र को मेरी फसल मेरा ब्योरा के लिए अनिवार्य किया गया है। लॉकडाउन के दौरान किसानों को काफी फायदा पहुंचा था। किसानों के मोबाइल पर मैसेज आता था कि उन्हें अपना गेहूं और सरसों लेकर मंडी में किस दिन किस समय आना है।
विज्ञापन

ऐसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन :
आधार कार्ड और मोबाइल नंबर जरूरी है। फसल से संबंधित जानकारी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस से मिलेगी। जमीन की जानकारी के लिए रेवेन्यू रिकॉर्ड के नकल की कॉपी, खसरा नंबर देख कर भरना होगा। फसल के नाम, किस्म और बुआई का समय मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर भरना होगा। बैंक पासबुक की कॉपी भी लगानी होगी, ताकि किसी भी स्कीम का लाभ सीधे अकाउंट में भेजा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तीन फायदे :
1. खाद, बीज, लोन एवं कृषि उपकरणों की सब्सिडी समय पर उपलब्ध होगी।
2. फसल की बिजाई-कटाई का समय और मंडी संबंधित जानकारियां मिलेंगी ।
3. प्राकृतिक आपदा के बाद सही समय पर सहायता मिल सकेगी, क्योंकि आपकी फसलों का ब्योरा पहले से ही इस पोर्टल पर दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed