फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Family identity card can be done fine

परिवार पहचान पत्र करा सकते हैं ठीक

Tue, 19 Oct 2021 11:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Family identity card can be done fine
पुन्हाना/नूंह। नागरिक अब घर बैठे परिवार पहचान पत्र में नाम आदि की त्रुटि को दुरुस्त करवा सकते हैं। इसके लिए व्यक्ति स्वयं परिवार पहचान पत्र पोर्टल पर जाकर या किसी भी अटल सेवा केंद्र पर जाकर यह कार्य करवा सकते हैं। अतिरिक्त उपायुक्त सुभिता ढाका ने ये जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि त्रुटियां दुरुस्त करने के लिए 16 बिंदु निर्धारित किए हैं, जिनको ठीक किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि स्वयं का नाम, पिता का पहला और अंतिम नाम, माता का पहला और अंतिम नाम, मोबाइल नंबर, बैंक खाता और आईएफएससी कोड, जाति श्रेणी, पेशा/व्यवसाय, आय, लिंग, मृत के रूप में चिह्नित करवाना, जिंदा के रूप में चिह्नित करवाना, दिव्यांग, वैवाहिक स्थिति, योग्यता और आय कम भरवाई है तो उसे बढ़वाना आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि स्वयं का पहला और अंतिम नाम, मोबाइल नंबर, लिंग से संबंधित त्रुटि पोर्टल पर दुरुस्त करवाने के दौरान आधार कार्ड में पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। उस ओटीपी को डालकर त्रुटि दुरुस्त की जा सकेगी। इसके अलावा अन्य किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिता का पहला व अंतिम नाम, माता का पहला व अंतिम नाम, बैंक खाता और आईएफएससी कोड की त्रुटि पोर्टल पर दुरुस्त करवाने के दौरान परिवार पहचान पत्र में पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। उस ओटीपी को डालकर त्रुटि दुरुस्त की जा सकेगी, इसके अलावा अन्य किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed