फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Families of COVID19 patients touch feet of Chief Medical Officer CMO Deepak Ohri requesting him that they be provided with Remdesivir

नोएडा: रेमडेसिविर के लिए महिलाओं ने छुए सीएमओ के पैर, अधिकारी बोले- दोबारा आईं तो भेज दूंगा जेल

Wed, 28 Apr 2021 09:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 28 Apr 2021 09:15 AM IST
सार

नोएडा सेक्टर-39 स्थित सीएमओ कार्यालय में मंगलवार दोपहर तीन महिलाएं अस्पताल में भर्ती अपने मरीजों को रेमडेसिविर लगवाने के लिए भटक रही थीं। इस दौरान कार्यालय पहुंचे सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी के आगे तीनों महिलाएं पैर छूकर मरीजों को रेमडेसिविर लगवाने की गुहार लगाने लगीं, लेकिन सीएमओ उनकी रिपोर्ट लेकर आश्वासन देते हुए आगे बढ़ गए। 
 

विज्ञापन
Families of COVID19 patients touch feet of Chief Medical Officer CMO Deepak Ohri requesting him that they be provided with Remdesivir
महिलाओं को छूने पड़े सीएमओ के पैर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार ने रेमडेसिविर जैसी दवाओं को बिलकुल कमी नहीं होने का जनता को आश्वासन दिया है, लेकिन हालात कुछ और हैं। नोएडा सेक्टर-39 स्थित सीएमओ कार्यालय में मंगलवार दोपहर तीन महिलाएं अस्पताल में भर्ती अपने मरीजों को रेमडेसिविर लगवाने के लिए भटक रही थीं। 
विज्ञापन


इस दौरान कार्यालय पहुंचे सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी के आगे तीनों महिलाएं पैर छूकर मरीजों को रेमडेसिविर लगवाने की गुहार लगाने लगीं, लेकिन सीएमओ उनकी रिपोर्ट लेकर आश्वासन देते हुए आगे बढ़ गए। 
विज्ञापन


किसी ने इसका वीडियो बनाकर ट्विटर और फेसबुक पर वायरल कर दिया। जल्द ही ट्वीट व वीडियो ट्रोल होने लगा। लोगों ने जमकर भड़ास निकाली। ट्विटर पर अर्जुन गुप्ता ने लिखा कि मानवता त्याग कर झूठ बोलने में अव्वल सीएमओ महोदय कहते हैं कि किसी चीज की कमी नहीं। जब तक इनके पैर नहीं पड़ेंगे तब तक यह जान नहीं बचाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन






धिक्कार है ऐसी व्यवस्था पर। वहीं, अनुभव श्रीवास्तव ने ट्विटर पर लिखा कि अधिकारी भगवान बने हुए हैं। शिव त्यागी लिखते हैं कि जनता लाचार है मदद की गुहार लगाने के अलावा कुछ नहीं बचा है। इधर, इस मामले में सीएमओ से बात करने के लिए प्रयास किया तो उन्होंने कॉल नहीं उठाई और फोन काट दिया। 

दोबारा आएंगे तो जेल में डलवाने का आरोप

कोविड-19 मरीज की एक महिला तीमारदार ने गौतमबुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) पर रेमडेसिविर इंजक्शन मांगने के लिए फिर से उनके कार्यालय आने पर जेल भिजवाने की धमकी देने का मंगलवार को आरोप लगाया।

यह कथित घटना तब हुई जब महिला रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए सात-आठ अन्य लोगों के साथ दिन में सीएमओ के दफ्तर गई थी। ये लोग भी रेमडेसिविर को ढूंढ रहे थे और वहीं पर उनके साथ कथित घटना हुई।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि तीनों महिलाएं सीएमओ दीपक ओहरी के सामने हाथ जोड़कर मिन्नतें कर रही हैं और इंजेक्शन के लिए उनके पैर तक पकड़ रही हैं।

महिला ने कहा हम यहां (रेमडेसिविर) इंजेक्शन के लिए आए थे और उन्होंने कहा कि यह उपलब्ध होने पर दिया जाएगा। जब मैंने कहा मैं फिर आऊंगी तो मुझसे कहा गया कि अगर मैं फिर से आई तो मुझे जेल भेज दिया जाएगा। इस मामले में सीएमओ या जिला प्रशासन की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed