फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fake soldier made to extort, arrested

उगाही करने के लिए बना फर्जी सिपाही, गिरफ्तार

Mon, 11 Apr 2022 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Fake soldier made to extort, arrested
पुलिस की गिरफ्त सिपाही। अमर उजाला
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने एक फर्जी सिपाही को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस की वर्दी व नेम प्लेट भी मिली है। पुलिस इसकी उगाही संबंधी जानकारी इकट्ठा कर रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, रविवार को छिजारसी सब्जी मंडी के पास से जयचंद्र उर्फ लल्लन को गिरफ्तार किया गया। जयचंद्र मूलरूप से थाना तिर्वा जिला कन्नौज का रहने वाला है और फिलहाल छिजारसी में किराये के मकान में रहता है। पुलिस ने जब उसेे गिरफ्तार किया तो वह वर्दी में ही घूम रहा था। पूछताछ में पता चला कि जयचंद्र जब पुलिस अधिकारी नहीं बन पाया तो गाजियाबाद पुलिस लाइन के पास दुकान से वर्दी, नेम प्लेट, बेल्ट आदि खरीदकर पहनने लगा। सिपाही की वर्दी पहनकर फोटो फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया पर डालकर कई पुलिसकर्मियों से संपर्क कर परिचय भी कर लिया। इसके बाद उगाही शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed