फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fake messages of Rs 3500 unemloyment allowance is going viral

3500 रुपये बेरोजगारी भत्ते का फर्जी संदेश हो रहा वायरल

Sat, 22 May 2021 01:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Fake messages of Rs 3500 unemloyment allowance is going viral
ग्रेटर नोएडा। सावधान, बेरोजगारों को हर माह 3500 रुपये बेरोजगारी भत्ते का फर्जी संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। व्हाट्सएप और फेसबुक पर लिंक भेजकर लोगों को प्री-रजिस्ट्रेशन करने के लिए कहा जा रहा है। वहीं समाज कल्याण विभाग का स्पष्ट कहना है कि केंद्र या प्रदेश सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है। सोशल मीडिया पर दिए लिंक पर जानकारी साझा करने पर ठगी होने की आशंका भी जताई जा रही है।
विज्ञापन

इन दिनों सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री बेरोजगार भत्ता योजना-2021 नाम से एक संदेश लोगों को भेजा जा रहा है। लोगों को बताया जा रहा है कि योजना के तहत सभी युवा बेरोजगारों को हर माह 3500 रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। इसमें बिना किसी आवेदन शुल्क के 18 से 40 साल तक की आयु के लोगों से 27 मई 2021 तक रजिस्ट्रेशन करने को कहा जा रहा है। वहीं जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि युवाओं को बेरोजगार भत्ता देने के संबंध में कोई योजना नहीं है। सोशल मीडिया पर जो लिंक दिया जा रहा है, वह फर्जी है। मेसेज के झांसे में आकर दिए लिंक पर अपनी कोई भी निजी जानकारी साझा न करें। इन जानकारी का इस्तेमाल अपने बैंक खाते से पैसा निकालने में किया जा सकता है। साइबर सेल के प्रभारी बलजीत सिंह का भी कहना है कि किसी भी अनजान लिंक पर अपनी जानकारी शेयर न करें। इससे लोग ठगी के शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed