फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fake LED TV maker company busted, 4 employees arrested

नकली एलईडी टीवी बनाने वाली कंपनी का पदार्फाश

Sun, 03 Nov 2019 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Fake LED TV maker company busted, 4 employees arrested
नकली एलईडी टीवी बनाने वाली कंपनी का पर्दाफाश, 4 कर्मचारी गिरफ्तार
विज्ञापन

नोएडा। नकली लाइट इमिटिंग डायवोड (एलईडी) टीवी बनाने वाली कंपनी का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। सेक्टर-10 में कंपनी एक साल से सोनी और सैमसंग के नाम का इस्तेमाल कर लोगों से धोखाधड़ी कर रही थी। कंपनी कच्चा माल लाकर कर्मचारियों से एलईडी एसेंबल कराती थी। फिर फर्जी लोगो, मोनोग्राम व स्टीकर लगाकर 3 से 4 हजार रुपये में बिक्री की जाती थी। पुलिस ने चार कर्मचारियों को गिरफ्तार कर 35 एलईडी टीवी जब्त की हैं। वहीं, कंपनी मालिक फरार है। पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

प्रभारी एसपी सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर आरोपियों के नकली टीवी बेचेे जाने की सूचना मिली थी। प्रभारी इंस्पेक्टर भुवनेश कुमार के नेतृत्व में सेक्टर-126 में चेकिंग शुरू की गई। कार्रवाई में दो कारों में सवार गौरव निवासी पांडव नगर दिल्ली, प्रेम किशोर निवासी मकनपुर गाजियाबाद, बृजेश निवासी चावड़ी बाजार दिल्ली को पकड़ लिया गया। जबकि मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार निवासी पांडव नगर दिल्ली फरार हो गया। आरोपियों की मदद से सेक्टर-10 स्थित हरिओम इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में छापेमारी की गई। कंपनी से मोहित कुमार निवासी पटेल नगर दिल्ली को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों कारों व कंपनी से 35 एलईडी टीवी को बरामद किया है। आरोपी ऑनलाइन सामान बेचने वाली साइटों की मदद से प्रतिदिन 3 से 4 टीवी बेच रहे थे। कम दाम में ब्रांडेड टीवी मिलने से लोग खरीद लेते थे। बताया गया कि हरियाणा में सबसे अधिक टीवी बेची गई हैं। सैमसंग व सोनी कंपनी की टेक्निकल टीम से बरामद एलईडी की जांच कराई गई है। उन्होंने टीवी को नकली बताया है। पुलिस ने बताया कि नकली टीवी को सैमसंग व सोनी कंपनी का नाम देने के लिए आरोपी मोनोग्राम, लोगो, स्टीकर व पैन ड्राइव आदि बदल देते थे। वहीं, फोटोशाप की मदद से नकली लोगो बनाए थे। आरोपी सर्विस की सुविधा भी देते थे। सर्विस देने के लिए तीन मोबाइल रखे थे और ग्राहक सेवा प्रतिनिधि बन कर बात करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed