{"_id":"628e907011773b07c826ba95","slug":"fake-asi-made-for-girlfriend-living-in-malaysia-started-extorting-noida-news-noi6506020134","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fraud Arrested : मलयेशिया में रहने वाली गर्लफ्रेंड के लिए बना फर्जी एएसआई, करने लगा उगाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fraud Arrested : मलयेशिया में रहने वाली गर्लफ्रेंड के लिए बना फर्जी एएसआई, करने लगा उगाही
Thu, 26 May 2022 05:45 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 05:45 AM IST
सार
कोतवाली फेज वन पुलिस ने फर्जी एएसआई को बुधवार को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से दिल्ली पुलिस की वर्दी, कैप, जूते, बेल्ट, फोन आदि बरामद किए हैं।
विज्ञापन
आरोपी राहुल शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मलयेशिया निवासी फैशन डिजाइनर गर्लफ्रेंड के लिए एक युवक दिल्ली पुलिस का फर्जी असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) बन गया और नोएडा में रहकर कंपनियों से उगाही करने लगा। कोतवाली फेज वन पुलिस ने फर्जी एएसआई को बुधवार को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से दिल्ली पुलिस की वर्दी, कैप, जूते, बेल्ट, फोन आदि बरामद किए हैं।
विज्ञापन
एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि युवक की पहचान मूलरूप से पानीपत निवासी राहुल शर्मा के रूप में हुई है। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए पास है। फिलहाल, राहुल नया बांस में रह रहा था। पूछताछ में पता चला है कि राहुल ने करीब तीन साल पहले नोएडा में शेल आईटी कंपनी खोली थी। इस दौरान उसकी दोस्ती गाजियाबाद की युवती से हुई थी। बाद में युवती की नौकरी मलयेशिया में लग गई और वह वहां चली गई।
विज्ञापन
इधर, राहुल की कंपनी घाटे के कारण बंद हो गई। इसके बाद गर्लफ्रेंड को रिझाने के लिए दिल्ली पुलिस का फर्जी एएसआई बन गया। उसने वर्दी बनवा ली और उसे पहनकर गर्लफ्रेंड को दिखाने लगा। एक साल में उसने नोएडा की कई कंपनियों से उगाही की। जब कई कंपनियों की तरफ से पुलिस को इसकी शिकायत मिली तो टीम गठित की गई।
विज्ञापन
बुधवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि वह सेक्टर-15 के संगम होटल आएगा। वहां उसने मलयेशिया से गाजियाबाद आई हुई गर्लफ्रेंड को मिलने के लिए बुलाया था। जब राहुल होटल के पास पहुंचा और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एडीसीपी रणविजय सिंह का कहना है कि यह गंभीर अपराध है और इससे आम लोगों को भ्रम में रखा गया व पुलिस की छवि धूमिल हुई।
बीड़ी पीने लगा तभी पुलिस को हुआ शक
पुलिस राहुल के पीछे कई दिनों से लगी हुई थी। सूचना के आधार पर जब नोएडा पुलिस बुधवार को सेक्टर-15 पहुंची तो राहुल वर्दी पहनकर बीड़ी पी रहा था। इस पर पुलिस का शक गहरा गया और उसे पकड़ लिया। इसके बाद पूछताछ में पूरी बात सामने आ गई।