फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Faiz Mohammad, who posed as a cow vigilante and looted people, turned out to be

Noida News: गोरक्षक बनकर मारपीट व लूटपाट करने वाला निकला फैज मोहम्मद

Thu, 29 Jan 2026 01:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Faiz Mohammad, who posed as a cow vigilante and looted people, turned out to be
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर लूटपाट का मामला, बजरंग दल का सदस्य बताकर दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। जिले फिरोजपुर झिरका सदर थाना सीमा क्षेत्र में गत 23 जनवरी को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुई लूटपाट की घटना में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। बदमाशों ने खुद को बजरंग दल का सदस्य बताकर यात्रियों से लूटपाट और मारपीट की थी। पुलिस की जांच में अब एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके साथी फरार हैं। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी फुटेज और टोल प्लाजा रिकॉर्ड के आधार पर कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार यह घटना 23 जनवरी की रात करीब 1:30 से 2:00 बजे की है। दिल्ली निवासी पीड़ित राजू और उनके साथी दिलशाद अपनी गाड़ी में मेडिकल सामान लेकर दिल्ली से मध्य प्रदेश जा रहे थे। घाटा शमशाबाद टोल प्लाजा से आगे चैनल नंबर 73 के पास उनकी गाड़ी खराब हो गई। उन्होंने सहायता के लिए 1033 और टाटा मोटर्स को कॉल किया, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। इसी दौरान एक बोलेरो कैंपर वहां रुकी, जिसमें से 4-5 व्यक्ति उतरे। उन्होंने खुद को बजरंग दल का सदस्य बताकर इनके साथ लात-घूंसों से मारपीट की। बदमाशों ने दोनों के मोबाइल फोन और 17 हजार रुपये नकद छीन लिए और यूपीआई पिन लेकर 5,000 रुपये की ट्रांजेक्शन भी की। पीड़ितों ने घटना के बाद थाना सदर फिरोजपुर झिरका में शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका सदर थाना पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, गवाहों के बयान दर्ज किए। गाड़ी नंबर की जांच से मालिक फैज मोहम्मद पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी बेला, थाना सीकरी जिला डीग, राजस्थान का पता चला। उनके मोबाइल नंबर की सीडीआर से पुष्टि हुई। पुलिस ने एक्सप्रेस वे के दो टोल प्लाजा से सीसीटीवी फुटेज और एंट्री स्लिप प्राप्त कीं। फुटेज में गाड़ी की एंट्री और एग्जिट दर्ज थी। इस जांच के आधार पर पुलिस ने बुधवार 28 जनवरी को फैज को गिरफ्तार किया गया। उनसे एक मोबाइल दो सिम सिम 170 रुपये नकद और एक घड़ी बरामद हुई। घटना में इस्तेमाल गाड़ी को भी जब्त किया गया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी फैज मोहम्मद ने पूछताछ में अपराध स्वीकार करते हुए अपने साथियों के बारे में भी जानकारी दी, जो अभी फरार हैं। नूंह पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने कहा यह घटना बजरंग दल के नाम पर की गई लूटपाट थी, जो अपराधियों की साजिश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
सोशल मीडिया पर मच गया था हल्ला
बजरंग दल का नाम आते ही जिले में सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं का सैलाब आ गया था। जिले में इस घटना को लेकर लोगों ने बजरंग दल व उससे जुड़े संगठनों पर तरह-तरह के आरोप लगाते हुए सख्त सजा देने की मांग शुरु कर दी थी। वहीं बजरंग दल के सदस्यों ने पहले की इस मामले में सोशल मीडिया पर बता दिया था कि कुछ लोग गोरक्षा दल और बजरंग दल का नाम लेकर जिले का माहौल खराब करना चाहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed