फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Factory found running on stolen electricity; officials attacked during enforcement action.

Noida News: चोरी की बिजली से चलती मिली फैक्टरी, कार्रवाई पर किया हमला

Sat, 26 Sep 2026 08:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
Factory found running on stolen electricity; officials attacked during enforcement action.
- इकोटेक 3 कोतवाली क्षेत्र में तुस्याना गांव में परिसर में घुसी टीम से मारपीट का आरोप
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। एनपीसीएल की टीम ने तुस्याना गांव की फैक्टरी में बिजली चोरी पकड़ी है। शुक्रवार को फैक्टरी परिसर में जांच करने घुसी तो वहां मौजूद 10 से अधिक लोगों ने हमला कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने के बाद फिर से कार्रवाई की गई। मामले में एक नामजद समेत 10 लोगों के खिलाफ इकोटेक-3 कोतवाली में शिकायत दी गई है।

एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज कुमार झा ने बताया कि तुस्याना गांव में जांच के दौरान टीम को राहुल भाटी के परिसर में बिजली चोरी मिली। वहां बिना मीटर के अवैध रूप से बड़े स्तर पर बिजली चोरी की जा रही थी। जब टीम परिसर के अंदर पहुंची तो वहां 29 किलोवाट की बिजली चोरी मिली। आरोप है कि उसी दौरान परिसर मालिक ने 10 से 12 लोगों के साथ मिलकर टीम पर हमला कर दिया। टीम के साथ मारपीट की। उन्होंने बताया कि कंपनी ने आरोपी के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज किया है। साथ ही कोतवाली में शिकायत दी है। कंपनी ने लोगों से बिजली चोरी से दूर रहने की अपील की है। साथ ही अभियान को और तेज करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


छह माह में 4000 जगह पकड़ी चोरी
एनपीसीएल के अफसरों ने बताया कि एक अप्रैल से अब तक बिजली चोरी के 4000 केस पकड़े जा चुके हैं। इन केसों में करीब 18000 किलोवाट का भार पकड़ा गया है। इन 4000 में से 500 केसों में संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed