{"_id":"65f300b972b79bf01104dd83","slug":"facilities-will-increase-in-school-for-players-noida-news-c-1-gnd1002-1506018-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: खिलाड़ियों के लिए स्कूल में बढ़ेंगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: खिलाड़ियों के लिए स्कूल में बढ़ेंगी सुविधाएं
विज्ञापन
अलंकार योजना के तहत स्कूलों में चल रहे निर्माण कार्य जल्द होंगे पूरे
3.3 करोड़ की लागत से बैडमिंटन कोर्ट, खेल का मैदान समेत कई चीजों का हो रहा निर्माण
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नए सत्र से यूपी बोर्ड के सरकारी स्कूलों में छात्रों को खेल की बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। इससे नेशनल स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। इन स्कूलों में 3.3 करोड़ की लागत से स्पोर्ट्स ग्राउंड, बैडमिंटन कोर्ट, बहुउद्देश्यीय हॉल आदि तैयार किए जा रहे हैं। नए सत्र में यह बनकर तैयार हो जाएंगे।
अलंकार योजना के तहत जिले के सात राजकीय इंटर कॉलेज व हाईस्कूल में अलग-अलग सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इसके तहत स्कूल में ढांचागत सुविधाओं के साथ खेल सुविधाएं बढ़ाने पर भी खासा जोर दिया जा रहा है, ताकि खिलाड़ी बेहतर कर सकें। स्कूलों में बैडमिंटन कोर्ट, खेल का मैदान, खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए बहुउद्देश्यीय हॉल, मैदान, लाइब्रेरी, प्रयोगशालाओं का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही अतिरिक्त कक्षाओं, स्वच्छ पेयजल समेत कई सुविधाएं बढ़ाने पर काम किया जा रहा है।
इस योजना के तहत सेक्टर-12 स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में 24.47 लाख, राजकीय हाईस्कूल सलेमपुर गुर्जर में 91 लाख, राजकीय हाईस्कूल छिजारसी में 1.24 करोड़, जीआईसी बादलपुर में 56 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य चल रहा है। कई स्कूलों में निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इसके अलावा, विद्यांजलि प्रोजेक्ट के तहत निजी स्कूल सरकारी स्कूल को सहयोग भी करेंगे। इसके तहत कुछ सरकारी स्कूलों ने शिक्षा विभाग से संपर्क किया है। निजी स्कूल जरूरत के अनुसार सरकारी स्कूल की मदद करेंगे।
विज्ञापन
अलंकार योजना के तहत सरकारी स्कूलों में निर्माण कार्य चल रहा है। नए सत्र में कार्य पूरा हो जाएगा और छात्रों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। -डॉ. धर्मवीर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक