{"_id":"699daccbd2ff15d20b089eda","slug":"faces-lit-up-after-the-accounts-exam-students-said-the-question-paper-was-in-line-with-the-syllabus-noida-news-c-1-noi1095-3987224-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अकाउंट्स का एग्जाम देख खिले चेहरे, विद्यार्थी बोले- पाठ्यक्रम के अनुरूप था प्रश्नपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अकाउंट्स का एग्जाम देख खिले चेहरे, विद्यार्थी बोले- पाठ्यक्रम के अनुरूप था प्रश्नपत्र
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। मंगलवार को हुई सीबीएसई 12वीं की अकाउंट्स की परीक्षा से अधिकतर विद्यार्थी संतुष्ट नजर आए। परीक्षा खत्म होने के बाद परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। अधिकांश ने प्रश्नपत्र को संतुलित और पाठ्यक्रम के अनुरूप बताया। वहीं, कई बच्चे परीक्षा केंद्रों के बाहर एक-दूसरे से प्रश्न-उत्तर पर चर्चा करते नजर आए।
विद्यार्थियों ने कहा कि अधिकतर प्रश्न सीधे पाठ्यक्रम से ही पूछे गए थे, जिससे उन्हें उत्तर लिखने में ज्यादा समस्या नहीं हुई। केंद्रीय विद्यालय से परीक्षा देकर बाहर निकले छात्र मानविक ने बताया कि पेपर सरल आया था। वहीं, एक छात्रा ने कहा कि सेट टू थोड़ा मुश्किल था। ओवरऑल पेपर सरल आया था। मेरा पेपर 15 मिनट पहले ही पूरा हो गया। बता दें कि जिले में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए 56 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 10वीं और 12वीं के करीब 62000 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- --
अर्थशास्त्र की परीक्षा में शामिल हुए 5223 विद्यार्थी
मंगलवार को हुई यूपी बोर्ड की 12वीं की अर्थशास्त्र की परीक्षा में 5223 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। 246 ने परीक्षा छोड़ दी। अर्थशास्त्र में 5469 छात्र पंजीकृत थे। वहीं, पहली पाली में इंटरमीडिएट में कृषि वनस्पति, अर्थशास्त्र विज्ञान की परीक्षा कराई गई। इसमें पंजीकृत 41 में से 39 परीक्षार्थी शामिल हुए।