फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   extortion sought from agent

आढ़ती से मांगी रंगदारी

Sat, 07 May 2022 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
extortion sought from agent
पलवल। गांव बाता निवासी आढ़ती से फोन कर रंगदारी मांगी गई। आढ़ती ने मामले की शिकायत पुलिस को दी तो आरोपी ने घर के बाहर धमकी भरा पत्र चस्पा कर दिया, जिससे व्यक्ति का परिवार भयभीत है। पीड़ित ने मामले की सूचना चांदहट थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके से पत्र को बरामद कर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव बाता निवासी ओमप्रकाश व उसका भाई सतीश आढ़ती हैं। ओमप्रकाश बड़ौली मंडी व सतीश खांबी मंडी में आढ़त करते हैं। ओमप्रकाश के पास बीती 10 अप्रैल को फोन आया कि उसके भाई सतीश से उसे 1.80 लाख रुपये लेने है। रुपये नहीं पहुंचवाए तो उसे जान से मार दिया जाएगा। पीड़ित ने मामले की शिकायत चांदहट थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीती 13 अप्रैल को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब शनिवार सुबह सतीश के मकान पर एक पत्र चस्पा मिला, जिसमें लिखा था कि तुम्हें बात समझ नहीं आई, नौ तारीख को 1.80 लाख रुपये चाहिए। होडल बॉर्डर पर पहुंचा देना, वरना शातिर बना देंगे।
विज्ञापन

पत्र को देखते हुए पीड़ित के परिवार में हड़कंप मच गया। उसके घर पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित होनी शुरू हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पत्र को बरामद कर लिया है। डीएसपी यशपाल खटाना के कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed