{"_id":"6197e70aeb0035345f30bb39","slug":"expressed-happiness-over-successful-farmer-movement-mewat-news-noi616775497","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन सफल होने पर जताई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन सफल होने पर जताई खुशी
विज्ञापन
नूंह। जिला कांग्रेस कमेटी के नूंह जिला मुख्यालय पर मेवात के शहीदों को सीएलपी उपनेता नूंह विधायक आफताब अहमद ने खिराजे अकीदत पेश की। पुन्हाना विधायक मोहम्मद इलियास व झिरका विधायक मामन खान इंजीनियर विशेष रूप से शामिल रहे। पीसीसी सदस्य चौधरी महताब अहमद ने भी शहीदों को याद किया। इस दौरान आफताब अहमद ने कहा कि मेवात के लोगों का देश की आजादी में बड़ा निर्णायक योगदान रहा है, हजारों मेवातियों ने अपनी शहादत देश के लिए दी है। इस दौरान तीनों कांग्रेस विधायकों, पीसीसी सदस्य चौधरी महताब अहमद, पूर्व विधायक शहीदा खान ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्मदिन पर उन्हें खिराजे अकीदत पेश की। आफताब अहमद ने कहा कि भारत देश के विकास में इंदिरा गांधी का योगदान इतिहास के सुनहरे पन्नों पर दर्ज है। देश को परमाणु संपन्न बनाने में इंदिरा गांधी का उल्लेखनीय योगदान है। जिला कांग्रेस मुख्यालय नूंह पर कांग्रेस पर्यवेक्षक ललित भड़ाना की मौजूदगी में बैठक हुई। आफताब अहमद ने कहा कि 22 अक्टूबर से मेवात कांग्रेस नूंह के गांधी ग्राम घासेड़ा से जनजागरण अभियान की शुरुआत करेगी।
तीन कृषि कानूनों के वापस लेने पर टूटा सरकार का घमंड
विधायक आफताब अहमद, विधायक मोहम्मद इलियास, फिरोजपुर झिरका विधायक मामन खान ने कहा कि तीन काले कृषि कानूनों को मोदी सरकार के तीनों कृषि कानूनों को वापस लेना सरकार के अहंकार, गुरूर और तानाशाही रवैए की हार है। उन्होंने इसे किसानों, किसान संगठनों, कांग्रेस पार्टी व अन्य विपक्षी दलों की जीत करार दिया। आफताब अहमद ने कहा कि किसान आंदोलन शांतिपूर्वक चला ये ऐतिहासिक था। आफताब अहमद ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के सहयोग को हमेशा किसान याद रखेंगे क्योंकि राहुल गांधी पहले दिन से ही किसानों के लिए संघर्ष कर रहे थे। उन्होंने प्रियंका गांधी व दीपेंद्र हुड्डा के प्रयासों को भी सराहते हुए कहा कि किसानों के लिए दोनों का संघर्ष सभी ने देखा और सराहा भी। इस दौरान तीनों विधायकों ने प्रदेशवासियों को गुरु पर्व की मुबारकबाद दी।