फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Expatriates started fleeing due to the possibility of lockdown

लॉकडाउन की आशंका से पलायन करने लगे प्रवासी

Tue, 20 Apr 2021 11:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Expatriates started fleeing due to the possibility of lockdown
जुगाड़ पर बैठकर घर जाते प्रवासी मजदूर।
नोएडा। लॉकडाउन की आशंका पर नोएडा से भी लोग पलायन करने लगे हैं। मंगलवार को कई लोगों को परिजनों और मित्रों के साथ घर जाते दिखे। हालांकि, प्रशासन लॉकडाउन और पलायन की आशंका से इनकार किया है। दिल्ली में सोमवार रात से लगे 6 दिन के लिए लगे लॉकडाउन से बिहार और पूर्वांचल के निवासियों की नींद उड़ने लगी है। पिछली बार की तरह एनसीआर में न फंस जाएं, इसलिए उन्होंने घर जाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को नोएडा में महामाया फ्लाईओवर के पास से कुछ युवा घर जाते दिखे।
विज्ञापन

बिहार के सिवान निवासी रजत ने बताया कि वह सेक्टर-2 स्थित कंपनी में काम करते हैं। दिल्ली में लॉकडाउन हो चुका है। पूरी संभावना है कि यूपी में भी लॉकडाउन लगाया जाएगा। ऐसे में वह पहले ही साथियों के साथ घर जा रहे हैं। वहीं, एक परिवार जुगाड़ पर सवार होकर पूर्वांचल के लिए रवाना हो गया है। परिवार के साथ जा रहे सुल्तानपुर निवासी विश्वा ने बताया कि एक बिल्डर की साइट पर काम करते थे। जिले में लगातार बढ़ते संक्रमण को देखते हुए घर जाने का निर्णय लिया, ताकि भविष्य में यदि लॉकडाउन की घोषणा की जाए तो किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। बता दें कि पिछली बार लॉकडाउन अचानक लगाया गया था।
विज्ञापन

जरूरी सामान की कर रहे खरीदारी
कोरोना की पहली लहर के दौरान प्रधानमंत्री ने अचानक लॉकडाउन की घोषणा की थी। इसके बाद ही दुकानों और बाजारों में जरूरी सामान की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ पड़ी थी। इस बार लोगों ने पहले से ही जरूरी सामान एकत्र करना शुरू कर दिया है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार मुसीबत नहीं झेलनी पड़े। लोग राशन से लेकर दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुओं की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परी चौक पर देरी से मिल रहीं बसें
शहर से प्रवासियों का जाना बढ़ गया है। मंगलवार को परी चौक पर सुबह से शाम तक लोगों की भीड़ लगी रही। यात्रियों को बस के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। रोडवेज के ग्रेनो डिपो के अफसरों का कहना है कि कौशांबी में बसों के लगने के कारण कुछ रूट पर दिक्कत आ रही है। मंगलवार सुबह से शाम तक लोग परिवार और सामान के साथ परी चौक पर विभिन्न रूटों की बस पकड़ने पहुंचे। अधिकतर लोग कानपुर, लखनऊ, हाथरस, एटा, मैनपुरी और बदायूं के है। हालांकि, यात्रियों को 30 से 40 मिनट तक इंतजार करना पड़ रहा था।

इस बारे में यूपी रोडवेज के ग्रेनो डिपो के एआरएम लव कुमार का कहना है कि 60 से अधिक बसें कौशांबी भेजी गई हैं। इन बसों को आगरा, बबराला और नोएडा-ग्रेनो रुट से हटाया गया है। कौशांबी में बस जाने की वजह से कुछ रूटों पर बसों की फ्रीक्वेंसी ज्यादा हो गई है। वहीं, ग्रेनो डिपो की बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। पहले 16,000 से 17,000 यात्री रोजाना सफर करते थे। वहीं, अब 19,000 से 20,000 यात्री सफर कर रहे हैं। बसों में केवल क्षमता के हिसाब से यात्रियों को बैठाया जा रहा है। मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग जरूरी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed