फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Exotica Dreamville continues to face water problems

Noida News: एग्जॉटिका ड्रीमविले में पानी की समस्या बरकरार

Sun, 02 Nov 2025 07:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 07:53 PM IST
विज्ञापन
Exotica Dreamville continues to face water problems
1700 परिवारों को रोजाना मंगाना पड़ रहा टैंकर
विज्ञापन

8.5 लाख लीटर पानी की खपत होती है सोसाइटी में रोजाना
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित एग्जॉटिका ड्रीमविले सोसाइटी में पानी का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। निवासियों ने मामले में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हर दिन सोसाइटी में पानी के टैंकर मंगवाए जा रहे हैं। जिससे सोसाइटी के 1700 से अधिक परिवारों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
सोसाइटी के एओए पदाधिकारियों ने बताया कि शनिवार को देर रात तक 25 टैंकरों की मदद से सोसाइटी में पानी की सप्लाई की गई। आरोप है कि सोसाइटी में प्राधिकरण की ओर से इतने कम प्रेशर के साथ पानी दिया जा रहा है कि यूजीआर भर ही नहीं पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके समाधान के लिए कदम उठाए नहीं जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि देर रात तक आए पानी के टैंकर से रविवार को सप्लाई होती रही है। हर दिन हजारों रुपये का पानी खरीदकर मंगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि सोसाइटी में प्रतिदिन साढ़े आठ लाख लीटर पानी की खपत है। प्राधिकरण की ओर से पूरी सप्लाई नहीं दी जा रही है। मीटर लगवाने के लिए ऑर्डर किया जा चुका है। जैसे ही मीटर सोसाइटी में लग जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों की पोल खुल जाएगी। उनसे शिकायत करने पर वह पानी की पूरी सप्लाई होने का दावा करते हैं। यदि पानी पूरा आ रहा है तो सोसाइटी को प्राइवेट टैंकर से पानी क्यों मांगाना पड़ रहा है। 20 हजार लीटर के पानी के टैंकर के लिए 2500 रुपये देने पड़ रहे हैं। जिससे अब तक लाखों रुपये का पानी खरीदा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed