फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Exams will start from the first week of September

Noida News: सितंबर के प्रथम सप्ताह से शुरू होंगी परीक्षाएं

Sun, 03 Aug 2025 07:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 07:54 PM IST
विज्ञापन
Exams will start from the first week of September
- कई स्कूलों ने जारी की डेटशीट, कुछ जारी करने की तैयारी में
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। अधिकांश स्कूलों में फर्स्ट टर्म की परीक्षाएं सितंबर के पहले सप्ताह से शुरू होने जा रही हैं। कई स्कूलों ने अपनी डेटशीट जारी कर दी है, जबकि कुछ स्कूलों में डेटशीट जारी होने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। स्कूलों का कहना है कि परीक्षाएं नवरात्र से पहले समाप्त कर ली जाएंगी ताकि छात्र और अभिभावक त्योहारी माहौल में निश्चिंत होकर शामिल हो सकें।

शहर के प्रमुख स्कूलों में तैयारियां जोरों पर हैं। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि परीक्षाओं की रूपरेखा तैयार हो चुकी है और बच्चों का पाठ्यक्रम लगभग पूरा करा दिया गया है। अब स्कूलों में छात्रों की तैयारी पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही, शिक्षकों की ओर से रिवीजन क्लासेस भी शुरू कर दी गई हैं। महर्षि विद्या मंदिर की प्रिंसिपल उमेश सिंह सेंगर ने बताया कि हमारे स्कूल में फर्स्ट टर्म परीक्षाएं सितंबर के पहले सप्ताह से शुरू हो रही हैं। छात्रों का सिलेबस पूरा हो चुका है और अब उन्हें रिवीजन कराया जा रहा है। हमारी कोशिश है कि नवरात्र से पहले सभी परीक्षाएं समाप्त कर दी जाएं ताकि बच्चों को त्योहारी माहौल का आनंद लेने का भी समय मिले।
विज्ञापन

वहीं, प्रोमिनेंस वर्ल्ड स्कूल की प्रिंसिपल डॉ मृणालिनी ने बताया कि उनके स्कूल में परीक्षा 8 या 9 सितंबर से शुरू होंगी। परीक्षा के संचालन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और जल्द ही डेटशीट जारी कर दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, अक्टूबर के पहले सप्ताह में पैरेंट-टीचर मीटिंग आयोजित की जाएगी, जिसमें अभिभावकों को उनके बच्चों के प्रदर्शन की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed