{"_id":"5fe4d16f8ebc3e3c9114aed4","slug":"exam-will-be-held-in-the-surveillance-of-third-eye-mewat-news-noi555925293","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी आंख की जद में होगी एचटेट परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी आंख की जद में होगी एचटेट परीक्षा
विज्ञापन
तीसरी आंख की जद में होगी एचटेट परीक्षा
नूंह। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन दो और तीन जनवरी को कराया जाएगा। पात्रता परीक्षा को लेकर जिला मुख्यालय पर 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा में जिले के कुल 4034 परीक्षार्थी भाग लेंगे। शिक्षा विभाग द्वारा सभी केंद्रों पर सुरक्षा के लिए सुपरिंटेंडेंट नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा के दौरान वीडियोग्राफी के साथ केंद्रों पर जैमर भी लगाए जाएंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर बैठने के बाद बायो मैट्रिक के माध्यम से सीसीटीवी से स्क्रीनिंग की जाएगी। परीक्षा के दिनों फोटोस्टेट की दुकानें बंद रहेंगी और सभी कोचिंग सेंटरों को बंद रखा जाएगा। एक कमरे में 24 छात्र बैठेंगे। परीक्षा केंद्रों पर एक घंटा पहले पहुंचना होगा इसके बाद एंट्री नहीं मिलेगी। परीक्षा का समय सुबह दस बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे वहीं शाम को तीन बजे से पांच बजे तक निर्धारति किया गया है।
महिला परीक्षार्थियों को मिलेगी छूट :
महिला परीक्षार्थियों को मंगलसूत्र पहनने, बिंदी व सिंधूर लगाने की छूट रहेगी। इसके अलावा अंगूठी, चेन, बालियां इत्यादि ले जाने की स्वीकृति नहीं मिलेगी। सिख परीक्षार्थियों को धार्मिक आस्था के चिह्न ले जाने की अनुमति रहेगी।
नूंह में बनाए गए नौ परीक्षा केंद्रों में मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज पल्ला, मेवात मॉडल स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन, हिंदू हाई स्कूल, मारिया मंजिल स्कूल, गुरुमुख पब्लिक स्कूल, गेटी फिरोजपुर नमक, एसओएस हरमन स्कूल पल्ला व यासीन मेव डिग्री कॉलेज नूंह को निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
वहीं इस परीक्षा को लेकर बुधवार व गुरुवार को उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा व जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश गौरिया ने परीक्षा से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ लगातार बैठक कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि जिले में परीक्षा के लिए 9 केंद्र बनाए गए है। सभी केंद्र अधीक्षक को परीक्षाओं को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।