फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ex-Arunachal Pradesh CM's wife did not get possession

अरुणाचल प्रदेश के पूर्व सीएम की पत्नी को नहीं मिला कब्जा

Fri, 25 Jun 2021 01:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Ex-Arunachal Pradesh CM's wife did not get possession
ग्रेटर नोएडा। अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कालिखो पुल की पत्नी दांग्वीसाई पुल फिर से यूपी रेरा पहुंची हैं। इस बार पूर्व सीएम की पत्नी ने आदेश का पालन कराने की अपील की है। जिस पर यूपी रेरा की पीठ दो सुनवाई कर रही है। आदेश में बिल्डर को बिल्डर-बायर्स एग्रीमेंट (बीबीए) के आधार पर 15 यूनिट पर दिसंबर 2019 तक कब्जा देना था, लेकिन अभी तक कब्जा नहीं दिया है।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 में वर्धमान एस्टेट बिल्डर का आई वैली नाम से प्रोजेक्ट है। प्रोजेक्ट में कोयलम तौशिक के नाम से संपत्ति खरीदी गई थी। कोयलम तौशिक से पूर्व सीएम की पत्नी ने जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी (जीपीए) करा ली। जीपीए के आधार पर पूर्व सीएम की पत्नी ने यूपी रेरा में बिल्डर के खिलाफ शिकायत की। प्रोजेक्ट में 7.5 करोड़ रुपये की संपत्ति खरीदी गई थी। चेक और नकद भुगतान की गई धनराशि से 29 यूनिट खरीदी गई थी। उन पर कब्जा दिलाने की मांग की गई थी। तब बिल्डर ने संपत्ति के मूल खरीदार को ही कब्जा देने का दावा किया था। दोनों पक्ष को सुनने के बाद यूपी रेरा की पीठ ने 27 अगस्त, 2019 को आदेश जारी कर बिल्डर को दिसंबर 2019 तक कब्जा देने को कहा था। बीबीए के तहत 15 यूनिट पर कब्जा देना है। अन्य 14 यूनिट के दावों को खारिज कर दिया था। उसके लिए सिविल कोर्ट जाने की सलाह दी गई थी। आदेश का पालन नहीं करने पर बिल्डर को 45 दिन के अंदर ब्याज समेत जमा धनराशि लौटानी थी। लेकिन बिल्डर ने आदेश का पालन नहीं किया है। जिस पर पूर्व सीएम की पत्नी ने फिर यूपी रेरा का दरवाजा खटखटाया है।
विज्ञापन

बिल्डर को दिसंबर 2019 तक कब्जा देने का आदेश दिया गया था। लेकिन अभी तक आदेश का पालन नहीं किया है। शिकायतकर्ता ने पीठ के समक्ष आदेश का पालन कराने की अपील दायर की है। उस पर सुनवाई जारी है। - बलविंदर कुमार, सदस्य यूपी रेरा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed