फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ew western disturbance will increase the cold

Noida News: नए पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम पारा गिरेगा

Sat, 01 Nov 2025 09:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 09:25 PM IST
विज्ञापन
ew western disturbance will increase the cold
-मौसम विभाग का अनुमान, आने वाले दिनों में दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी
विज्ञापन

-न्यूनतम पारा 15 डिग्री तक पहुंचेगा


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। राजधानी में 3 नवंबर को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। ऐसे में पहाडों में बर्फबारी होगी। इससे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। दूसरी ओर, दिल्ली में लगातार बदल रहे मौसम के बीच अब सुबह और रात के समय ठंड का अहसास बढ़ने लगा है। एसी और कूलर के बाद अब पंखे भी बंद होने लगे है। शनिवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक रहा।
साथ ही, आद्रता का स्तर 98 से 53 फीसदी रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी। ऐसे में न्यूनतम पारा 15 डिग्री तक पहुंच सकता है। शनिवार को रिज सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम पारा 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, लोधी रोड में 18 और पालम में 19.2 और आया नगर में न्यूनतम पारा 19.5 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को आसमान साफ रहेगा। कई स्थानों पर सुबह के समय धुंध व हल्का कोहरा और कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा रहेगा।
विज्ञापन

ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 31 और 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। ऐसे में देखना होगा कि आगे दिल्ली-एनसीआर पर प्रदूषण कितना प्रभाव डालता है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले एक-दो दिनों के बाद हवा की गति कम होने और प्रदूषक तत्वों के जमा होने से हवा की स्थिति और ज्यादा खराब होगी। ऐसे में विशेषज्ञों का कहना है कि पराली जलाने, वाहनों के धुएं और औद्योगिक उत्सर्जन जैसे कारक फिर सक्रिय हो सकते हैं, जिससे स्वास्थ्य का खतरा बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
2-6 नवंबर के बीच 15.3 डिग्री सेल्सियस रहेगा
न्यूनतम पारा

दिल्ली में आने वाले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क और साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, 3 से 7 नवंबर तक आसमान मुख्यतः साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय हल्की धुंध या कोहरा छा सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हवा की दिशा ज्यादातर समय उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी रहेगी, जिसकी रफ्तार 0 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 2-6 नवंबर के बीच न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, 7-11 नवंबर के बीच न्यूनतम पारा 14.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed