फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Evidence of manipulation of 360 crores found from the locations of real estate businessmen

Noida News: रियल एस्टेट कारोबारियों के ठिकानों से मिले 360 करोड़ की हेरफेर के सबूत

Sun, 11 Jun 2023 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Evidence of manipulation of 360 crores found from the locations of real estate businessmen
रियल एस्टेट कारोबारियों के ठिकानों से मिले 360 करोड़ की हेरफेर के सबूत
विज्ञापन

- शेल कंपनियों के जरिये 100 करोड़ खपाए, 12 करोड़ से ज्यादा की नकदी व जूलरी जब्त
- देश के 10 शहरों में 50 ठिकानों पर चार दिन चला आयकर विभाग का सर्च ऑपरेशन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। पिनटेल, अमरावती और एक्सेला ग्रुप के देशभर में 50 से ज्यादा ठिकानों पर आयकर विभाग का सर्च ऑपरेशन चौथे दिन जारी रहा। लखनऊ, मुंबई, दिल्ली, गुरुग्राम और नोएडा सहित देश के 10 शहरों में 50 से अधिक ठिकानों पर जांच पड़ताल कर टीमें शनिवार देर शाम लौट गईं। इस दौरान 360 करोड़ रुपये से अधिक की हेरफेर के सबूत जुटाए गए हैं। साथ ही, शेल कंपनियों के जरिये 100 करोड़ रुपये खपाने की जानकारी जांच टीमों को मिली हैं। चार दिन चली इस कार्रवाई के दौरान 12 करोड़ से ज्यादा की नकदी और जूलरी जब्त की गई है।

बुधवार सुबह करीब सात बजे आयकर विभाग की टीमों ने एक साथ कार्रवाई शुरू की थी। विभाग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार शुरुआत में करीब 40 ठिकानों पर दबिश दी गई थी। लेकिन धीरे-धीरे जांच का दायरा बढ़ता गया। शनिवार तक 50 से ज्यादा ठिकानों को कवर किया जा चुका था। दिल्ली के अलावा नोएडा और गुरुग्राम में इन कंपनियों से जुड़े परिसरों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इनमें आवासीय परिसर व दफ्तर शामिल रहे। इस कार्रवाई के दौरान जांच टीमों ने अलग-अलग ठिकानों से सवा 8 करोड़ रुपये नकद और करीब 3.95 करोड़ रुपये की जूलरी बरामद की है।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में कोलकाता की शेल कंपनियों के जरिये 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की काली कमाई को सफेद बनाने के सबूत भी मिले हैं। यह आंकड़ा ओर बढ़ने की आशंका है। साथ ही, बेनामी संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज भी जांच टीमों ने जुटाए हैं। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री में नियमों को ताक पर रखकर नकद रकम का लेन-देन पाया गया है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हवाला कारोबार से जुड़े तार

मुंबई, दिल्ली, नोएडा और लखनऊ के 50 से ज्यादा ठिकानों पर दबिश में आयकर विभाग को हवाला कारोबार से जुड़ी जानकारी भी मिली है। रियल एस्टेट कारोबार से जुड़ी कंपनियों से शेल कंपनियों के जरिये सफेदपोश और नौकरशाहों की काली कमाई को सफेद बनाने वाले एजेंट सक्रिय होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed