फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Everyone's responsibility to keep Delhi clean: Mayor

दिल्ली को स्वच्छ रखना सभी की जिम्मेदारी : मेयर

Sat, 26 Jul 2025 09:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 09:13 PM IST
विज्ञापन
Everyone's responsibility to keep Delhi clean: Mayor
द्वारका में ‘सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ’ अभियान शुरू किया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
नगर निगम ने शनिवार को द्वारका के एक मॉल में ‘सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ’ अभियान शुरू किया। इसमें शामिल मेयर सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि दिल्ली को स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से निगम का साथ देने को कहा। वहीं, आयुक्त अश्वनी कुमार ने बताया कि अगस्त से स्कूलों, दफ्तरों और सार्वजनिक स्थानों पर गहन स्वच्छता अभियान चलेगा।

उन्होंने दिल्लीवासियों से गीला, सूखा व अन्य कचरे को अलग-अलग करने की अपील की। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक, मैजिक शो और गायिका अंकिता मालवीया की प्रस्तुति ने स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में स्थानीय निवासी, गैर सरकारी संगठन और निगम अधिकारी सहित 200 लोग मौजूद रहे। यह अभियान डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के महत्व को बताने के लिए था। कार्यक्रम के अंत में सक्रिय नागरिकों को पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed