फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Every worker and booth president should form a team and campaign - Bhupendra Chaudhary

Noida News: प्रत्येक कार्यकर्ता व बूथ अध्यक्ष टोली बनाकर करें प्रचार - भूपेंद्र चौधरी

Sun, 07 Apr 2024 08:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 08:14 PM IST
विज्ञापन
Every worker and booth president should form a team and campaign - Bhupendra Chaudhary
प्रत्येक कार्यकर्ता व बूथ अध्यक्ष टोली बनाकर करे प्रचार - भूपेंद्र चौधरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता व बूथ अध्यक्ष टोली बनाकर प्रचार करे। पार्टी प्रत्याशी को पहले से और अधिक मतों से विजयी बनाने का संकल्प लेते हुए अपने बूथ को जीतना है। वह रविवार को दादरी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित बूथ सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गजेंद्र मावी ने की व संचालन लोकसभा चुनाव समिति संयोजक प्रणीत भाटी ने किया।

पश्चिमी उत्तर के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशौदिया ने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ पर प्रचार करें। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि प्रत्येक बूथ के घर-घर जाकर संपर्क कर मतदाताओं को जागरूक करना है। हरेक बूथ अध्यक्ष को अपने बूथ से भाजपा प्रत्याशी को जिताकर भेजना है। दादरी नगर पालिका अध्यक्ष गीता पंडित, अनिल शिशौदिया, केके शुक्ला, प्रमोद गुप्ता, विजय भाटी, देवा भाटी, बिजेंद्र भाटी, दीपक भारद्वाज, अभिषेक शर्मा, मनोज शिशौदिया, राकेश राणा, सेवानंद शर्मा, योगेश चौधरी, बिजेंद्र नागर, डॉ़ अशोक रावल व कर्मवीर आर्य समेत पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, नोएडा विधानसभा के सेक्टर-12 में भाउराव देवरस विद्या मंदिर में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन हुआ। इसमें सभी 732 बूथों के अध्यक्ष, प्रभारी तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुखों को मेहनत की जरूरत
जेवर। लोकसभा चुनाव में बूथ लेवल से भी आगे बढ़कर पन्ना प्रमुखों पर भरोसा जताते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बूथ अध्यक्ष जेवर में सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा, बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुखों को पार्टी के प्रत्याशियों की जीत का अंतर अधिक करने के लिए जमीनी स्तर पर और मेहनत करने की जरूरत है। उन्होंने लोकसभा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा को भारी बहुमत से विजयी बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष व आम जनता से अपील की। वहीं, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि हम पूर्ण बहुमत से सांसद डॉ. महेश शर्मा को विजयी कराएंगे। लोकसभा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा ने कहा, उन्हें पूर्ण विश्वास है कि देश को सही दिशा में ले जाने के लिए जनता इस बार भी उन्हें आर्शीवाद देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूती देंगी। सतीश शर्मा, अरविंद ठाकुर , संजय रावत, सतपाल तालान, संजीव शर्मा, रविंद्र शर्मा, धर्मेंद्र अग्रवाल, कुलभूषण शर्मा, योगेश चौधरी, रोहित ठाकुर, देवेंद्र भारद्वाज, सरफराज अली, मोनू गर्ग, हेमंत, गिरीश तायल, विवेक शर्मा, ललित, मनोज व अशोक वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed