{"_id":"61ec5e1c36557b545651319e","slug":"every-candidate-will-have-to-give-details-of-expenses-thrice-noida-news-noi628337138","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर प्रत्याशी को तीन बार देना होगा खर्चे का ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर प्रत्याशी को तीन बार देना होगा खर्चे का ब्योरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। सभी प्रत्याशियों को अपने खर्च का हिसाब देना होगा। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने समय और तिथि तय कर दी है। मतदान से पहले हर प्रत्याशी को तीन बार खर्चे का ब्योरा देना होगा। वहीं, प्रशासन की टीम भी हर प्रत्याशी के हर खर्चे का हिसाब रखेगी। इसका मिलान भी किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि तीनों विधानसभा सीट जेवर, दादरी और नोएडा में नामांकन दाखिल हो चुके हैं। नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की संख्या भी अंतिम हो जाएगी। प्रशासन की कई टीमें हर प्रत्याशी के चुनाव खर्च का ब्योरा रख रही हैं। एक रजिस्टर में हर खर्चा लिखा जा रहा है। प्रत्याशियों को भी अपने खर्च का ब्योरा देना होगा।
पहली बार 29 जनवरी को खर्चे का ब्योरा देना होगा। उसके बाद 2 और 6 फरवरी को भी प्रत्याशी खर्च का हिसाब-किताब लेकर आएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में लेखा टीम का कार्यालय बना हुआ है। वहां पर प्रत्याशियों को अपना रजिस्टर दिखकर हिसाब-किताब देना होगा। प्रशासन के रजिस्टर से भी उसका मिलान कराया जाएगा। अगर कोई प्रत्याशी या उनका प्रतिनिधि नहीं आता है तो तो नोटिस जारी किया जाएगा।