Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Even three days after farmer s murder police have nothing to show for their efforts

रबूपुरा का किसान हत्याकांड: तीन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, परिजन और ग्रामीणों में नाराजगी, पुलिस दे रही है दबिश

Tue, 10 Nov 2026 07:51 PM IST
Akash Dubey फिरदौस आलम, यमुना सिटी
फिरदौस आलम, यमुना सिटी Published by: Akash Dubey Updated Tue, 10 Nov 2026 07:51 PM IST
सार

रुस्तमपुर गांव में 6 नवंबर को किसान इस्माइल की हत्या के तीन दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ पाई। परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है। एडीसीपी संतोष कुमार ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Even three days after farmer s murder police have nothing to show for their efforts
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुस्तमपुर गांव के एक खेत में 6 नवंबर देर रात हुई किसान की हत्या के मामले में पुलिस अब तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई है। घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं, जिससे मेहंदीपुर बांगर गांव निवासी मृतक इस्माइल के परिजन और ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका आरोप है कि पुलिस मामले को लेकर ढिलाई बरत रही है और उनका परिवार न्याय के आस में बैठे हुए हैं। वहीं, घटना को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि किसान की हत्या के बाद उन्हें अब देर रात घर से बाहर निकले में डर लग रहा है। उन्होंने बताया जिस तरह से किसान इस्माइल की अज्ञात बदमाशों ने लाठी डंडे और धारदार हथियार से पीट-पीटकर हत्या कर दी, उसी तरह उन्हें भी कोई अपना निशाना न बना ले।

विज्ञापन
Trending Videos

किसान की हत्या के मामले में किसान नेता उमेश भाटी ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा पुलिस जीरो टॉलरेंस का राग जपती है। थाने से सिर्फ डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर एक किसान की निर्मम हत्या हो जाना पुलिस के लिए भी एक चैलेंज है। मृतक का चेहरा देखा नहीं जा रहा, इतनी बुरी तरह से मारा गया है। जैसे लॉ एंड ऑर्डर खत्म हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्यारे जितनी जल्दी हो सके गिरफ्तार करो, नहीं तो जनता का गुस्सा झेलना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वह पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं जब तक न्याय नहीं मिलता। मामले को लेकर एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। टीम लगातार अलग-अलग इलाकों में दबिश दे रही हैं। जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका खुलासा करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed