फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Even after the implementation of one-way and no entry in the markets, there will be traffic jam, no entry will be there from 10 am to 8 pm.

Noida News: बाजारों में वन-वे और नाे एंट्री लागू होने पर भी जाम, सुबह 10 से रात आठ बजे तक नो एंट्री रहेगी

Fri, 10 Oct 2025 12:21 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 10 Oct 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Even after the implementation of one-way and no entry in the markets, there will be traffic jam, no entry will be there from 10 am to 8 pm.
मां के प्यार से बाजार बंद : इंसार बाजार में वीरवार को बंदर के बच्चे को करंट लग गया। उनकी मां बच - फोटो : जेल का निरीक्षण
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। पुलिस ने शहर के प्रमुख बाजारों में त्योहारी सीजन के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था का नया प्लान वीरवार को लागू कर दिया। इंसार बाजार के प्रमुख रास्तों पर 17 जगह बैरिकेड्स लगाए गए हैं। वहीं अमर भवन चौक बाजार को वन-वे किया है। पुलिस के तमाम प्रबंध के दावों के बीच भी बाजार में पहले दिन ही ई-रिक्शा व रेहड़ी घुस गई। उपायुक्त डाॅ. वीरेंद्र कुमार दहिया और पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने भी राइडर पर पूरे बाजारों का दौरा किया। उन्होंने भी इसमें सुधार पर जोर दिया। प्रशासन अब दोपहिया वाहनों पर भी बाजार में रोक लगाएगा। इसके लिए नगर निगम के साथ मिलकर क्रैश बैरियर लगाए जाएंगे।
त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में शहर के बाजारों में खरीदारों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। प्रशासन व पुलिस वीरवार को बाजार में सुरक्षा और व्यवस्था के लिए अलर्ट रहा। इंसार बाजार में सुबह 10 बजे 17 जगह बैरिकेड्स लगा दिए गए। इसके साथ स्वैट टीम बाजार में पहुंची। बाजार में सुबह ही हर चौक पर चौराहे पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। बाजार में दो टुकड़ियों में कमांडो के जवान तैनात किए है। पुलिस की 10 राइडर गश्त पर रही। अमर भवन मार्केट को ट्रैफिक के लिए वन वे किया है। इसमें तीन प्रवेश व चार निकासी के रास्ते दिए गए हैं। पुलिस के जाते ही दोपहर बाद फिर से जाम की समस्या पैदा हो गई। वीरवार शाम को इंसार बाजार और कलंदर बाजार में पैदल लोगों का भी जाम लग गया। संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान दर्शनलाल वधवा और महासचिव गौरव लीखा ने कहा कि बाजार में व्यवस्था पहले से बेहतर रहा है। इससे लोगों ने राहत मिली है। जौरासी की दीपिका और साक्षी ने बताया कि बाजार में नए नियम से काफी सुरक्षित महसूस किया। बाजार में दिन के समय जाम भी नहीं लगा।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त डा. पंकज ने कहा कि बाजारों में क्रेस बेरियर लगाए जाएंगे। इसको लेकर बाजार के प्रधानों के साथ बैठक हो चुकी है। इसके लागू होने के बाद बाइक भी बाजारों में नहीं ले जाई जा सकेगी। लोग पूल के नीचे अपनी बाइक को खड़ी कर पैदल ही बाजार में खरीदारी करे। एम्बुलेंस के लिए भी व्यवस्था की जा रही है। दुकानदार सुबह 10 बजे से पहले व रात को 8 बजे के बाद सामान लोडिंग व अनलोडिंग का काम कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
डीसी और एसपी ने राइडर पर मुआयना किया
उपायुक्त डाॅ. वीरेंद्र कुमार दहिया और पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह वीरवार को सुबह करीब 11 बजे राइडर पर जिला सचिवालय से चलकर जीटी रोड से होते हुए गुरुद्वारा मार्केट पहुंचे। यहां से चोड़ा बाजार पर बैरिकेड के साथ नाका व्यवस्था की जांच की। इसके बाद पचरंगा बाजार, अमर भवन चौक, हलवाई हट्टा, गुड़ मंडी, कलंदर चौक, वीर भवन चुंगी, सलारगंज गेट व इंसार बाजार पहुंचे। इंसार चौक पर एक बंदर को करंट लग गया। बंदरी ने गली में उतरकर रास्ता रोक लिया। डीसी और एसपी ने भी राइडर रोक ली। वे आगे रास्ता न मिलने पर दूसरी गली से होकर इंसार बाजार लाल बत्ती चौक से होते जीटी रोड पर पहुंचे। यहां से जीटी रोड होते हुए जिला सचिवालय पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण कर त्योहारी सीजन के खरीदारी करने आए लोगों और दुकानदारों को सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर आश्वस्त किया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त डाॅ. पंकज, एएसपी हर्षित गोयल व ट्रैफिक डीएसपी सुरेश कुमार सैनी भी साथ रहे।
बाजारों में त्योहारों पर खरीदारी शुरू हो गई है। ऑटो व ई रिक्शा में ऑड और ईवन लागू पहले से किया गया है। बाजारों में व्यवस्था पहले से बेहतर हुई है। इसमें कुछ और भी सुधार किए जाएगे। बाजार में बाइक पर भी रोक लगाई जाएगी। लोगों से अपील है कि दोपहिया पार्किंग में खड़े कर पैदल की खरीदारी करें।
डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया, उपायुक्त।
त्योहारी सीजन में हर व्यक्ति खरीदारी करना चाहता है। लोगों को सुरक्षित माहौल देने के लिए बाजारों में सुरक्षा व व्यवस्था नए सिरे से लागू की है। यहां कमियाें को दूर किया जाएगा। लोगों से अपील है कि वह अपने वाहन पार्किग में ही खड़ा करें।

भूपेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक।

मां के प्यार से बाजार बंद : इंसार बाजार में वीरवार को बंदर के बच्चे को करंट लग गया। उनकी मां बच

मां के प्यार से बाजार बंद : इंसार बाजार में वीरवार को बंदर के बच्चे को करंट लग गया। उनकी मां बच- फोटो : जेल का निरीक्षण

मां के प्यार से बाजार बंद : इंसार बाजार में वीरवार को बंदर के बच्चे को करंट लग गया। उनकी मां बच

मां के प्यार से बाजार बंद : इंसार बाजार में वीरवार को बंदर के बच्चे को करंट लग गया। उनकी मां बच- फोटो : जेल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed