फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Even after the construction of RCC drain, water is filled in Ecotech-3

Noida News: आरसीसी नाला बनने बाद भी ईकोटेक-3 में भरा पानी

Wed, 23 Jul 2025 09:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 09:34 PM IST
विज्ञापन
Even after the construction of RCC drain, water is filled in Ecotech-3
पिछले साल करोड़ों रुपये खर्च कर बनाया गया था नाला
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक-3 में पिछले साल करोड़ों रुपये खर्च कर पानी निकासी के लिए आरसीसी ड्रेन का निर्माण कराया गया था लेकिन उसका फायदा नहीं हुआ। उद्यमियों का आरोप है कि गलत इंजीनियरिंग के तहत नाला बनाया गया। हल्दौनी, सूरजपुर और तिलपता में डीएससी रोड पर भी करोड़ों रुपये का काम कराने के बाद भी बुधवार को जलभराव हुआ।

सेक्टर ईकोटेक-तीन के टॉय सिटी ब्लॉक और उद्योग केंद्र-वन के उद्यमी हर साल बारिश का पानी सड़कों पर भरने से परेशान रहते हैं। एक से दो फीट पानी भर जाता है। कई कंपनियों के बेसमेंट में पानी भरने नुकसान होता है। इस समस्या के समाधान के लिए पिछले साल प्राधिकरण ने सेक्टर की सड़कों को चौड़ा करने के साथ ही आरसीसी का ड्रेन का निर्माण कराया था। बुधवार को बारिश के बाद सड़कें फिर तालाब बन गईं।
विज्ञापन

------------
डीएससी रोड पर पानी निकास नहीं हो सकी
हर बारिश में दादरी-सूरजपुर-छलेरा रोड पर हल्दौनी, सूरजपुर और तिलपता में पानी भरता है। प्राधिकरण ने पानी निकासी की व्यवस्था करने के लिए करोड़ों रुपये के टेंडर निकाले जिन पर काम भी शुरू हो गया। एक साल से अधिक समय बीत गया पर समय से पूरा नहीं हो सका। इस कारण पानी निकासी की व्यवस्था नहीं हो सकी। बुधवार को फिर लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
ग्रीन जोन में पहुंचा एक्यूआई
बारिश के कारण नोएडा और ग्रेटर नोएडा के वायु प्रदूषण में सुधार हुआ है। मंगलवार को ग्रेनो का एक्यूआई येलो जोन में 108 रहा था जो बुधवार को ग्रीन जोन में 65 पहुंच गया। नोएडा का एक्यूआई 96 से 70 पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed