फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Even after six months 22 thousand students are waiting for shoes and socks

ग्रेटर नोएडा: छह माह बाद भी जूते-मोजे के इंतजार में 22 हजार छात्र, पिछले सत्र में छह हजार छात्र रह गए थे वंचित

Wed, 16 Oct 2024 10:15 AM IST
विजय पुंडीर अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 16 Oct 2024 10:15 AM IST
सार

नए सत्र को शुरू हुए छह माह से अधिक का समय हो गया है, लेकिन शासन से धनराशि छात्रों को अभी तक नहीं मिली है। जबकि बेसिक शिक्षा परिषद ने दावा किया था कि नए सत्र के शुरू होेते ही सभी छात्रों के अभिभावकों के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से धनराशि भेज दी जाएगी।

विज्ञापन
Even after six months 22 thousand students are waiting for shoes and socks
छह माह बाद भी जूते-मोजे के इंतजार में 22 हजार छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेसिक स्कूलों के 22 हजार छात्र छह माह बाद भी ड्रेस, बैग, जूते व अन्य सामग्री मिलने का इंतजार कर रहे हैं। अभिभावकों को अब तक सामग्री खरीदने के लिए 1200 रुपये नहीं मिले हैं। छात्र नई ड्रेस का इंतजार कर रहे हैं। नए सत्र को शुरू हुए छह माह से अधिक का समय हो गया है, लेकिन शासन से धनराशि छात्रों को अभी तक नहीं मिली है। जबकि बेसिक शिक्षा परिषद ने दावा किया था कि नए सत्र के शुरू होेते ही सभी छात्रों के अभिभावकों के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से धनराशि भेज दी जाएगी। वहीं अब गुलाबी ठंड ने भी दस्तक दे दी है। ऐसे में छात्रों के पास स्वेटर, जूते मोजे तक नहीं हैं।

विज्ञापन


विभाग से मिली सूचना के अनुसार, चारों ब्लॉक के छात्रों के अभिभावकों के आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज का सत्यापन कर दिया गया है। बैच बनाकर शासन को भेज दिया गया है। करीब 5 हजार नए छात्रों का सत्यापन का कार्य चल रहा है। सत्यापन होने के बाद बचे हुए छात्रों का भी बैच बना दिया जाएगा। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आधार कार्ड बनाने के लिए मशीन शासन की ओर से उपलब्ध कराई गई है। इसके बाद भी करीब 2 हजार छात्रों का आधार कार्ड तक बन नहीं पाया है। हाल ही में दनकौर ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बाहरी लोग के आधार कार्ड बनने का मामला सामने आया था, लेकिन उसके बाद भी विभाग की ओर से संबंधित के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिषदीय स्कूलों के छात्रों के हिसाब से सर्दी का मौसम शुरू हो गया है, लेकिन अभिभावकों के खातों में 1200 रुपये नहीं आने के कारण वह बिना स्वेटर, जूते, मोजे के स्कूल पहुंच रहे हैं। कई स्कूलों में करीब 20 से 35 प्रतिशत छात्रों के पास स्कूल की ड्रेस तक नहीं है।
विज्ञापन


पिछले सत्र में छह हजार छात्र रह गए थे वंचित
पिछले सत्र में करीब छह हजार छात्रों ने बिना जूते मोजे के सर्दी काट ली थी। विभाग की ओर से दावा किया जा रहा था कि एक भी छात्र योजना से वंचित नहीं होगा, लेकिन विभाग के दावे की पोल बिना जूते मोजे स्कूल पहुंचे छात्रों ने खोल दी थी। पिछले सत्र से विभाग ने सबक नहीं लिया है। सर्दी आने वाली है और 22 हजार छात्र अभी तक योजना से वंचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभावकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से ड्रेस, बैग, जूते-मोजे के लिए 1200 रुपये पहुंच रहे हैं। नए छात्रों का सत्यापन चल रहा है। सत्यापन होने के बाद छात्रों का बैच बनाकर विभाग को भेजा जाएगा। इस सप्ताह तक सभी छात्रों के अभिभावकों के खातों में 1200 रुपये पहुंच जाएंगे। -राहुल पंवार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed