फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Even after one and a half years of the deadline, the work is incomplete.

Noida News: मियाद बीतने के डेढ़ साल बाद भी काम अधूरा

Thu, 09 Oct 2025 12:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Even after one and a half years of the deadline, the work is incomplete.
सोनभद्र। जिला बनने के 35 साल बाद भी बेसिक शिक्षा विभाग को अपना भवन नहीं मिल पाया। डायट के जर्जर भवन में इसका कार्यालय चल रहा है। नए भवन का निर्माण कराया जा रहा है लेकिन मियाद बीतने के डेढ़ साल बाद भी काम पूरा नहीं हो सका। कार्यदायी संस्था की लापरवाही के कारण काम अधूरा है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग का कार्यालय शहर से तीन किमी दूर उरमौरा में डायट स्थित भवन के ऊपरी तल में चल रहा है। सीलन के साथ ही कमरों की हालत जर्जर है। इस समस्या को देखते हुए वर्ष 2023 में उरमौरा में बेसिक शिक्षा विभाग के भवन का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। कार्यदायी संस्था निर्माण निगम को मार्च 2024 में काम पूरा करना था। पहले बजट की वजह से निर्माण कार्य में देरी हुई। इसके बाद बजट जारी हुआ तो कार्यदायी संस्था की लापरवाही के कारण काम अटका हुआ है। जुलाई में निरीक्षण के दौरान डीएम ने नाराजगी जताते हुए एफआईआर की चेतावनी दी थी। निर्माण निगम के अफसरों ने सितंबर तक काम पूरा करने का भरोसा भी दिया लेकिन अभी भी अधूरा है।
विज्ञापन

--
वर्जन:
कार्यदायी संस्था की लापरवाही के कारण काम की गति काफी धीमी है। इसके चलते मियाद बीतने के बाद भी अभी तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हाे पाया। विभागीय स्तर पर कई बार पत्राचार किया जा चुका है। - मुकुल आनंद पांडेय, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed