{"_id":"68fccce93482a4f7e90da10e","slug":"even-after-6-days-the-police-are-empty-handed-in-the-uncle-nephew-murder-case-grnoida-news-c-23-1-lko1064-78810-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ताऊ-भतीजा हत्याकांड में 6 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ताऊ-भतीजा हत्याकांड में 6 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
विज्ञापन
ताऊ-भतीजा हत्याकांड में 6 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
गिरफ्तार करने के लिए आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दे रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी/ग्रेटर नोएडा। जारचा कोतवाली क्षेत्र के सैंथली गांव में ताऊ-भतीजे की गोली मारकर हत्या करने के मामले में 6 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस फरार आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा, हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, बागपत, दिल्ली सहित अन्य ठिकानों पर दबिश दी है।
बतादें कि सैंथली गांव में दिवाली से एक दिन पहले नाली के पानी के विवाद को लेकर सीआईएसएफ से सेवानिवृत्त दारोगा अजय पाल (55) व उनके भतीजे प्रिंस भाटी (21) से कहासुनी हो गई थी। जिसको लेकर ग्रामीणों ने मामला शांत करवा दिया था। मगर दिवाली के दिन का सूरज नहीं देखने की धमकी भी अजय पाल व उनके परिवार को दी गई थी। दिवाली के दिन सुबह अजय पाल व उनके भतीजे दीपांशु की गांव के ही प्रिंस भाटी ने बदमाशों के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी थी, जबकि दो अन्य पैरों में गोली लगने से घायल हो गए थे। मृतक के भाई ने घटना की रिपोर्ट कोतवाली में नामजद कराई है। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ शुक्रवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया था। पुलिस आयुक्त ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। मामले में पुलिस की ओर से अब तक सिर्फ कार के साथ बदमाश निखिल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस की ओर से फरार बदमाश प्रिंस भाटी, बॉबी तोमर, मनोज नागर के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
घटना के बाद से आरोपियों के मोबाइल बंद
पुलिस को जांच में पता चला है कि घटना के बाद से आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से मोबाइल बंद कर दिया है। आरोपी किसी सुरक्षित ठिकाने पर छिपे हैं। इस कारण उन्हें ढूंढने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। घटना के बाद से परिजन और ग्रामीण डरे हुए हैं। एसीपी ग्रेटर नोएडा अजीत कुमार का कहना है कि गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, सिकंदराबाद, ग्रेटर नोएडा समेत एक दर्जन से अधिक स्थानों पर दबिश दी गई है। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है।