{"_id":"6920bc5231ae0e6d10022e35","slug":"etah-news-panch-kalyarak-na-news-c-163-1-eta1003-142297-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पंचकल्याणक महोत्सव के शुभारंभ पर निकाली घट यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पंचकल्याणक महोत्सव के शुभारंभ पर निकाली घट यात्रा
विज्ञापन
कोसमा में निकाली गई घट यात्रा में शामिल लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जलेसर। वात्सल्य रत्नाकर आचार्य श्री 108 विमल सागर महाराज की जन्मभूमि कोसमा में पंचकल्याणक महोत्सव के शुभारंभ पर शुक्रवार को घटयात्रा निकाली गई। महोत्सव के पहले दिन कोसमा के प्राचीन जैन मंदिर श्री 1008 नेमिनाथ जिनालय में श्रीजी का पंचामृत अभिषेक, शांतिधारा और पूजन किया गया।
महोत्सव के पहले दिन अनेक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शाम को पंचकल्याणक के समस्त प्रमुख पात्रों को धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार हल्दी, मेहंदी एवं मंगल स्नान कराया गया। शाम को मंगल आरती के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय हो गया।
महोत्सव में श्रद्धालुओं को आचार्य श्री 108 चैत्य सागर महाराज और आर्यिका श्री 105 शाश्वत श्री माताजी का सानिध्य प्राप्त हुआ। आगरा के मनोज वाकलीवाल ने कार्यक्रम का संचालन किया। कोलकाता के आनंद प्रकाश जैन ने धार्मिक क्रियाएं संपन्न कराईं। महोत्सव में मुंबई के आरके जैन, जयपुर के चिंतामणि जैन और रविंद्र बज, गुवाहटी के सुभाष पाटनी और विजय चुड़ीवाल सहित बड़ी संख्या में गुरुभक्त शामिल रहे।