Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Etah: Govardhan was worshipped in every house, people wished for prosperity.

एटा : घर-घर हुई गोवर्धन की पूजा,लोगों ने की खुशहाली की कामना

Thu, 23 Oct 2025 01:51 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Thu, 23 Oct 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Etah: Govardhan was worshipped in every house, people wished for prosperity.
निधौली कलां कस्बे में गोवर्धन पूजन करते लोग। संवाद - फोटो : samvad news agency
एटा। जिले में बुधवार को गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा व पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। गांव-कस्बों से लेकर शहर तक गोवर्धन महाराज के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। सुबह महिलाओं ने गाय के गोबर से गोवर्धन महाराज की स्थापना कर विधि-विधान से पूजा की। परिक्रमा लगाकर परिवार की खुशहाली व समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

दिवाली के बाद मनाए जाने वाले इस पर्व पर भक्तों ने विशेष रूप से भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की। शुभ मुहूर्त रात 8:55 बजे तक रहने के कारण लोगों ने पूजा-अर्चना कर अन्नकूट का भोग लगाया। पंडित गिरीश पचौरी ने बताया कि गोवर्धन पूजा घर, परिवार व पशु धन की उन्नति का प्रतीक मानी जाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस दिन विशेष उत्साह देखा गया। किसान और पशुपालक गाय के गोबर से गोवर्धन बनाकर उसमें परिवार के सदस्यों व पशुओं की आकृतियां बनाते हैं।
विज्ञापन

पूजा के दौरान अन्नकूट का भोग लगाया जाता है। भक्तजन गोवर्धन महाराज की आरती कर परिक्रमा करते हैं। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्रदेव के अभिमान को तोड़ने व धरती पर जीवन के आधार स्वरूप गोवर्धन पर्वत की महिमा स्थापित करने के लिए इस पूजा का प्रारंभ किया था। इसी परंपरा के अंतर्गत आज भी लोग गोवर्धन पर्व को प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाते हैं। शाम को मंदिरों और घरों में भजन-कीर्तन के स्वर गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने गोवर्धन महाराज की परिक्रमा कर समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवर्धन पूजन के बाद हुआ अन्नकूट का भंडारा
शहर के विभिन्न मंदिरों में देर शाम गोवर्धन पूजन के बाद अन्नकूट का भोग लगाया गया। पटियाली गेट स्थित मनकामेश्वर मंदिर, पुरानी बस्ती स्थित अग्रवाल मंदिर, दाऊजी मंदिर, नन्नूमल चौराहा स्थित छोटी हनुमान गढ़ी, पटियाली गेट मोहल्ला मयूर विहार स्थित हिमगिरी नाथ मनकामेश्वर मंदिर सहित शहर के तमाम मंदिरों में भक्तों को अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया।


भोर में की गई स्याहू माता की पूजा
इससे पहले बुधवार भोर में स्याहू माता की पूजा की गई। महिलाओं ने घर के बाहर गोबर से स्याहू माता की आकृति तैयार की। इसके बाद कहीं परिवार की तो कहीं मोहल्ले की महिलाओं ने समूह के रूप में भजन गाते ही पूजा की। संतानों व घर-परिवार की सुख-समृद्धि, बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed