{"_id":"62279b1ee58fdd78792021ac","slug":"establishment-of-new-multidisciplinary-state-university-in-nuh-mewat-news-noi6362848148","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूंह में नए बहु-विषयक राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूंह में नए बहु-विषयक राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह। जिले की वर्षों पुरानी मुख्य मांगों में बहु-विषयक राज्य विश्वविद्यालय की मांग को जल्द पूरा कराने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा की। जिससे आने वाले समय में जिले की शिक्षा को पंख लगने की उम्मीद की जा सकती है। कई दशकों से जिले की इस मांग के लिए जिले की आवाम हर मंचों पर उठाती रही है। हाल में जिले के विपक्षी के कांग्रेसी विधायकों ने भी विधानसभा में इस मांग को जोरशोर से उठाया था। शिक्षा के अभाव में आज जिले के युवाओं को एनसीआर के अलावा राजस्थान के जयपुर सहित अन्य जगहों का रुख करना पड़ता है। जिससे आर्थिक हानि के साथ समय की बर्बादी होती है। आज भी जिले के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए जिले से 70 किलोमीटर दिल्ली की दौड़ लगानी पड़ती है। कई युवाओं के साथ बेटियों को लोग इतनी दूर शिक्षा ग्रहण करने के लिए नहीं भेज पाते हैं। सरकार की इस घोषणा से जिले लोगों में अपार हर्ष है। वहीं, मंगलवार को प्रदेश सरकार ने जिले के डेंटल मेडिकल कॉलेज की मांग को पूरा करते हुए 172 करोड़ की राशि मंजूर की। इसके लिए प्रदेश सरकार ने शहीद हसन खान मेवाती राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नलहड़ में 50 सीट डेंटल मेडिकल कॉलेज की स्वीकृत दी।
डेंटल कॉलेज का निर्माण (हरियाणा राज्य सड़क एवं पुल विकास प्राधिकरण) एचएसआर एवं डीसी के माध्यम से करवाया जाएगा। जिसके लिए 21 मार्च को निविदा खोली जाएगी। इसके साथ-2 ही डेंटल कॉलेज के कर्मचारियों के भवन निर्माण के लिए पांच एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। जमीन अधिग्रहण करने के लिए राष्ट्रीय समाचार पत्रो में अधिसूचना जारी करने के लिए डीआईपीआर चंडीगढ़ के द्वारा अधिग्रहण के लिए अधिसूचना जारी भी करा दी है। ये मांगे काफी समय से चली आ रही थी। जिनके पूरा होने से शिक्षा को काफी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
बजट से प्रदेश के पौने तीन करोड़ लोगों को भारी निराशा हुई है, किसी भी वर्ग के लिए कुछ भी नहीं है सिवाय प्रति व्यक्ति कर्ज के बढ़ने के। किसान की आय दोगुनी करने का कोई प्रावधान नहीं है, युवाओं के लिए रोजगार का कोई रोड मेप नहीं है। प्रदेश सरकार के लगातार 8 बजट निराशा से भरे है।
विज्ञापन
आफताब अहमद, विधायक नूंह
प्रदेश सरकार ने बीते साल मेवात कैनाल फीडर को पूरा कराने की घोषणा की थी लेकिन धरातल पर कुछ नहीं मिला। आज भी लोगों को मेवात कैनाल फीडर के पूरा होने का इंतजार है।
फकरूद्दीन एडवोकेट, चंदेनी
बजट में प्रदेश के लोगों का ख्याल रखा गया। हर वर्ग के लोगों की जरूरतों के हिसाब से बजट तैयार किया गया है। इस बजट से हरियाणा के संपूर्ण विकास में ओर तेजी मिलेगी।
जाकिर हुसैन, पूर्व विधायक, वरिष्ठ भाजपा नेता
प्रदेश सरकार ने अपने बजट में जल्द मेवात कैनाल फीडर के कार्य को पूरा कराने के अलावा हर वर्ग के कर्मचारियों की मांगों को प्रमुखता से पूरा कराने की बात कहीं है।
- बीरपाल कालियाका, भाजपा नेता
बजट में अगले दो साल में 200 रोजगार मेलों के माध्यम से एक लाख से अधिक युवाओं को रोजगार देेने की बात कहीं है। अनुबंध व ठेकेदारों से बचाने के लिए अब हरियाणा कौशल निगम का गठन किया है। जिससे युवाओं को काफी लाभ मिलेगा।
कमल गोयल पार्षद नूंह।
जिले में नए बहु विषयक विश्वविद्यालय की स्थापना प्रदेश की मनोहर सरकार की दूरगामी सोच है इससे जिले के युवाओं को आसानी से उच्च शिक्षा मिलेगी। सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार के क्षेत्र में भी कई मांगे पूरी की।
सुरेंद्र प्रताप देशवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा, पूर्व जिला अध्यक्ष।